Ballia Court ने नाबालिग से कुकर्म के दोषी राम नारायण तिवारी को सुनाई 12 साल कैद

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 22, 2026

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले की एक अदालत ने नाबालिग लड़के को नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करने के मामले में दोषी करार दिए गए व्यक्ति को 12 साल के कारावास और 20 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है। विशेष लोक अभियोजक (पॉक्सो अधिनियम) विमल कुमार राय ने रविवार को बताया कि पॉक्सो अधिनियम अदालत के विशेष न्यायाधीश प्रथम कांत ने शनिवार को आरोपी राम नारायण तिवारी को दोषी करार दिया और उसे 12 साल के कारावास की सजा सुनाई तथा 20 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया। उन्होंने घटना के संदर्भ में कहा कि बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी राम नारायण तिवारी ने एक नाबालिग लड़के को नौ जुलाई, 2018 की रात्रि घर से बाहर ले जाकर भांग की गोली खिला दी और उसके साथ दुष्कर्म किया।

राय ने कहा कि इस मामले में पीड़ित के भाई की तहरीर पर घटना के अगले दिन यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने जांच के बाद आरोपपत्र दाखिल किया और विशेष न्यायाधीश ने शनिवार को मामले में सजा सुनाई।

प्रमुख खबरें

Delhi में आज 22 शादियों से लग सकता है जाम, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

केरलम में Cabinet मतभेद की खबर गलत, K Muraleedharan बोले- सीधे काम करने में रखता हूं विश्वास

Face Serum के इस्तेमाल से स्किन होगी रिपेयर, अपनी त्वचा के हिसाब से ऐसे करें सही चुनाव

Rishabh Pant को मेंटोर मानते हैं Dhruv Jurel, कहा उनकी आक्रामक सोच से बहुत कुछ सीखा