बलोचों का ऐलान, अगर हुए आजाद तो भारत को देंगे 3 जबरदस्त चीजें !

By अभिनय आकाश | Apr 04, 2026

अमेरिका ने हाल फिलहाल में जिस कीमती चीज के लिए वेनेजुएला और ईरान पर हमला किया वो चीज अगर बलूचिस्तान बड़े ही आराम से भारत को दे दे तो सोचिए क्या होगा। यह कीमती चीज तेल है। तेल के लिए चल रही जंग के बीच बलूचों का वो ऐलान आज फिर चर्चा में है जिसमें बलूचों ने कहा था कि अगर हम पाकिस्तान से आजाद हो गए तो हम भारत को तीन बड़ी चीजें दे सकते हैं। बलूचों ने अपनी आजादी में भारत की मदद के बदले भारत को ही एक बहुत शानदार ऑफर दिया था। हैरानी की बात देखिए कि बलूच भारत को जो चीज देना चाहते हैं वही चीज अमेरिका पाकिस्तान की मदद से बलूचिस्तान से छीनना चाहता है। बलूचिस्तान के मशहूर एक्टिविस्ट मीरया बलोच ने कुछ समय पहले बलूचिस्तान और दुनिया के अलग-अलग कोने में रहने वाले 6 करोड़ बलूचों की तरफ से भारत को एक बड़ा ऑफर दिया था। 

इसे भी पढ़ें: NSA डोभाल से मिले रूसी अधिकारी, क्या हुई बात?

अब बलूचों का दूसरा बड़ा ऑफर भी जान लीजिए। बलूचिस्तान में भारत के लिए दूसरा बड़ा फायदा है सांस्कृतिक जुड़ाव। 51 शक्तिपीठों में से एक पवित्र हिंगलाज माता मंदिर बलूचिस्तान में ही स्थित है। मीरियर बलूच ने कहा था कि पाकिस्तान के आतंक के बावजूद बलूच लोगों ने इस मंदिर की रक्षा की है। यह मंदिर भारत की संस्कृति का हिस्सा है। अगर बलूचिस्तान आजाद हो गया तो भारत के लोग हिंगलाज माता मंदिर के दर्शन कर पाएंगे। बलूचों का तीसरा ऑफर तो और भी शानदार है। आजाद बलूचिस्तान भारत के लिए एक रणनीतिक जीत होगी। बलूचिस्तान अगर आजाद हो गया तो ग्वादर के जरिए अरब सागर तक पाकिस्तान की पहुंच कट जाएगी। इसके साथ ही भारत की संप्रभुता और सुरक्षा के लिए खतरा बन चुका चीन का सीपक कॉरिडोर भी बर्बाद हो जाएगा। सोचिए अगर बलूचिस्तान आजाद हो गया और भारत को किए गए ये तीनों वादे भी पूरे हो गए तो भारत इस इलाके में कितनी ताकत हासिल कर लेगा। 

प्रमुख खबरें

10 October को Delhi में CJP Protest से पहले कार्यकर्ताओं को Police Notice! Abhijeet Dipke का आरोप

Dharapuram Assembly Bypoll: नशे में पहुंचे मतदाता को पुलिस ने बूथ से निकाला

SIR विवाद पर CEC Gyanesh Kumar पर भड़के Pinarayi Vijayan, निष्पक्षता पर उठाए सवाल

Rejinagar Bypoll: मतदाताओं को रोकने का आरोप, AJUP नेता हुमायूं कबीर गिरफ्तार