अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों पर रोक 28 फरवरी तक बढ़ी, सरकार ने जारी किए गाइडलाइंस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 19, 2022

नयी दिल्ली। विमानन नियामक डीजीसीए ने देश में निर्धारित अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों पर जारी रोक 28 फरवरी तक बढ़ा दी है। कोरोना वायरस महामारी के कारण देश में निर्धारित अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानें 23 मार्च, 2020 से निलंबित हैं। हालांकि, एयर बबल व्यवस्था के तहत जुलाई 2020 से भारत और लगभग 40 देशों के बीच विशेष यात्री उड़ानों का संचालन हो रहा है। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने बुधवार को एक बयान में कहा, ‘‘प्राधिकरण ने भारत से या भारत के लिए निर्धारित अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों के निलंबन को 28 फरवरी, 2022 तक बढ़ाने का निर्णय लिया है।’’

प्रमुख खबरें

DUSU VP Race में निर्दलीय का दबदबा: जानें ABVP और NSUI को भारी अंतर से हराने वाले Deepanshu Shokeen की कहानी

Nepal में आपदाओं से बचाव के लिए Early Warning System लागू करने को शीर्ष प्राथमिकता देंगे PM Balendra Shah

दर्शकों ने ऐसा सिनेमाई जादू पहले कभी नहीं देखा होगा! रणबीर कपूर की Ramayana पर सास सोनी राजदान का बड़ा बयान

केरल कांग्रेस विधायक Thomas Unniyadan का छलका दर्द, कैबिनेट में जगह न मिलने पर भी UDF संग रहेंगे