‘The Kerala Story’ पर पाबंदी: उच्चतम न्यायालय ने तमिलनाडु और बंगाल सरकार से मांगा जवाब

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 12, 2023

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार कोफिल्म ‘द केरल स्टोरी’ के निर्माताओं की ओर से दायर उस याचिका पर पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु सरकार से जवाब मांगा जिसमें दोनों राज्यों में फिल्म पर पाबंदी लगाने को चुनौती दी गई है। मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति पीएस नरसिम्हा की पीठ ने पश्चिम बंगाल सरकार से सवाल करते हुए कहा कि फिल्म को देश के बाकी हिस्सों में बिना किसी समस्या के प्रदर्शित किया जा रहा है और इस पर प्रतिबंध लगाने का कोई कारण नहीं दिख रहा। पीठ ने पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक सिंघवी से कहा, ‘‘देश के बाकी हिस्सों में फिल्म दिखाई जा रही है जिसमें वे राज्य भी शामिल हैं जिनकी जनसांख्यिकीय संरचना समान है और वहां कुछ नहीं हुआ।इसका फिल्म के कलात्मक मूल्य से कुछ नहीं लेना-देना है। यदि लोग फिल्म को नहीं पसंद करते, तो वे फिल्म को नहीं देखेंगे।’’

इसे भी पढ़ें: चौकी इंचार्ज की कुर्सी की मर्यादा हुई भंग, युवक ने थाने को बनाया मयखाना, अब हुआ सख्त एक्शन

साल्वे ने कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल को लेकर हम अनुरोध करते हैं कि पाबंदी लगाने के आदेश को रद्द किया जाए।’’ पीठ ने कहा, ‘‘हम दोनों राज्यों को नोटिस जारी कर रहे हैं और वे अपना जवाब बुधवार तक दाखिल कर सकते हैं। हम इस मामले पर बृहस्पतिवार को विचार करेंगे।’’ ‘द केरल स्टोरी’ का निर्देशन सुदिप्तो सेन ने किया है और इसे गत पांच मई से सिनेमाघरों में प्रदर्शित किया जा रहा है। फिल्म में दावा किया गया है कि केरल की महिलाओं को इस्लाम अपनाने के लिए बाध्य किया गया और आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) द्वारा उनकी अपने संगठन में भर्ती की गई।

प्रमुख खबरें

राजनाथ का डॉट, डॉट, डॉट वाला बयान, Pakistan को चेताया- Operation Sindoor भूल गए क्या?

पवन ऊर्जा में India की ऊंची उड़ान, दुनिया के Top 4 देशों में शामिल, अब 100 GW का लक्ष्य

भारत-चीन रिश्तों में नई उड़ान? Air China ने शुरू की Beijing-Delhi डायरेक्ट फ्लाइट्स

Pahalgam Terror Attack की बरसी पर US और EU का संदेश, आतंक के खिलाफ लड़ाई में हम India के साथ हैं