Odisha में प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा के दौरान ड्रोन के इस्तेमाल पर पाबंदी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 08, 2024

ओडिशा सरकार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की राज्य की यात्रा के दौरान ड्रोन के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है और संबंधित जिलाधिकारियों से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थलों को ‘ड्रोन निषिद्ध क्षेत्र’ घोषित करने को कहा है।

संबंधित जिलाधिकारियों को कहा गया है कि प्रधानमंत्री जिन भी स्थानों पर जाने वाले हैं, उन्हें ‘ड्रोन निषिद्ध क्षेत्र’ या ‘उड़ान निषिद्ध क्षेत्र’ घोषित किया जाए। आदेश के अनुसार, ‘‘वीवीआईपी (अत्यंत विशिष्ट व्यक्ति) के आसपास मीडिया कर्मियों, संस्थानों और आयोजकों द्वारा ड्रोन उड़ाने पर सख्ती से पाबंदी होगी।’’

प्रधानमंत्री 10 मई को ओडिशा के दो दिवसीय दौरे पर आएंगे। वह उस दिन भुवनेश्वर में एक रोडशो करेंगे और अगले दिन कंधमाल, बारागढ़ तथा बोलांगीर में जनसभाओं को संबोधित कर सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Rolls-Royce विवाद में Maithili Thakur के समर्थन में उतरीं BJP सांसद Kangana Ranaut

चोट से Asian Games से चूके Neeraj Chopra, बोले- झटके को स्वीकार कर वापसी पर ध्यान देना जरूरी

Team India के खिलाफ T20I मैच से Japan में Cricket को मिलेगा बढ़ावा: JCA COO Alan Curr

Iran ने अमेरिका के सामने रखीं 7 शर्तें, अब Trump के जवाब का इंतजार