पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए रोपवे इस्तेमाल करने वाला देश का पहला शहर बनेगा बनारस

By आरती पांडे | Dec 30, 2021

वाराणसी। वाराणसी देश का पहला ऐसा शहर होगा जहां पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए रोपवे का इस्तेमाल होगा। संभावित रोपवे प्रोजेक्ट का शिलान्यास पीएम मोदी, अपने 8 जनवरी से 12 के बीच होने वाले काशी दौरे पर कर सकते है। रोपवे का टेंडर देने के लिए पहले आवेदन 18 दिसंबर को खुलने वाले थे, पर किसी कारणवश तारीख स्थगित हो गई। प्रोजेक्ट को लेकर वाराणसी विकास प्राधिकरण और कमिश्नर दीपक अग्रवाल के बीच चर्चा चल है। 

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस वाराणसी में 6 जनवरी को करेगी मैराथन का आयोजन, 10 हजार लड़कियों के भाग लेने की उम्मीद

रोपवे के लिए हुई प्री बीड में ईसीएल मेनेजमेंट एसडीएनडीएचडी, डोपल्मेयर, एफ़आइएल, पोमा, एक्रान इंफ्रा, एजीस इंडिया, कनवेयर एंड रोप-वे सिस्टम जैसी कंपनियों ने हिस्सा लिया। बता दे की, रोपवे निर्माण करने वाली कंपनी ही इसका संचालन भी करेगी। इस रोपवे संचालन से वाराणसी के पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा, काशी की कला, सभ्यता और संस्कृति का भी प्रचार होगा। यह प्रोजेक्ट पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत की जाएगी।

प्रमुख खबरें

Tess Flintoff के 4 विकेट से पहला T20 जीता Australia A, India A को 6 विकेट से हराया

Ibrahim Zadran बने अफगानिस्तान के नए T20I कप्तान, दबाव में सही फैसले लेने पर जोर

Haryana के Nuh में अवैध डेयरियों पर छापा, 7500 किलोग्राम मिलावटी पनीर बरामद

Kanpur Police ने 5600 करोड़ के साइबर फ्रॉड सिंडिकेट का किया पर्दाफाश, 2 अरेस्ट