Bandish Bandits एक्टर अमित मिस्त्री का दिल का दौरा पड़ने से निधन

By रेनू तिवारी | Apr 23, 2021

कई हिंदी, गुजराती फिल्मों और शो में काम कर चुके अभिनेता अमित मिस्त्री का शुक्रवार सुबह (23 अप्रैल) को कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। हाल ही में अमेज़न प्राइम पर रिलीज हुई बैंडिश बैंडिट्स में अहम भूमिका में नजर आये थे। अभिनेता ने एक गायक की भूमिका निभाई थी। अभिनेता ने क्या कहना, एक चालीस की लास्ट लोकल, 99, शोर इन द सिटी, यमला पगला दीवाना, बे यार, ए जेंटलमैन और अमेज़न प्राइम सीरीज़ बैंडिश बैंडिट्स जैसी फिल्मों में काम किया था।

इसे भी पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत की जिंदगी पर आधारित नहीं बनेगी फिल्म? पिता ने कोर्ट में दायर की याचिका 

CINTAA ने दी जानकारी

सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (CINTAA) ने अमित मिस्त्री के निधन पर शोक व्यक्त किया। एसोसिएशन के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने अभिनेता को श्रद्धांजलि दी और प्रशंसकों को सूचित किया कि वह 2004 से संस्था के सदस्य थे। 

इसे भी पढ़ें: एक्टिंग के बाद विद्युत जामवाल ने शुरू की नयी पारी, प्रोडक्शन हाउस का किया ऐलान  

टीवी जगत ने शोक जताया 

कई बॉलीवुड और टीवी कलाकार अमित मिस्त्री को श्रद्धांजलि देने के लिए सोशल मीडिया पर गए। अभिनेताओं ने लिखा कि प्रतिभाशाली अभिनेता के आकस्मिक निधन के बारे में जानकर उन्हें दुख हुआ। 

प्रमुख खबरें

अपनी पार्टी का इतिहास भी नहीं जानते Rahul Gandhi, TMC Symbol Freeze पर Sudhanshu Trivedi का तीखा तंज

TMC के चुनाव चिह्न पर रोक में देरी पर Bengal Congress ने Election Commission की नीयत पर उठाए सवाल

Hardik Pandya अभी 10 ओवर नहीं फेंक सकते: Gautam Gambhir ने Team India में वापसी पर दिया बड़ा बयान

Bank of Maharashtra के 50 करोड़ डॉलर के विदेशी Bond को मिलीं 3 गुनी बोलियां