बंगाल को रेल बजट में मिला सबसे ऊंचा आवंटन, पीयूष गोयल बोले- ममता दीदी हमें उपलब्ध कराएं जमीन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 04, 2021

नयी दिल्ली। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि पश्चिम बंगाल को वित्त वर्ष 2021-22 के लिए रेल बजट में 6,636 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। यह भारतीय रेलवे के इतिहास में राज्य के लिए आवंटित सबसे ऊंची राशि है। पश्चिम बंगाल में जल्द विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। गोयल ने कहा कि पश्चिम बंगाल में समय समय पर बनी सरकारों के रवैए की वजह से राज्य में रेल परियोजनाओं में विलंब हुआ है। 

उन्होंने कहा, ‘‘राज्य सरकारों की वजह से परियोजनाएं पूरी नहीं हो पाती या उनमें देरी होती है। पहले वामदलों की सरकार और अब तृणमूल कांग्रेस की सरकार परियोजनाओं के लिए जमीन उपलब्ध नहीं करा पा रही है। राज्य में 45 साल पुरानी परियोजनाएं तक लंबित हैं।’’ 

इसे भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल को जानने के लिए जाएं इस जगह, जहां दुर्लभ वस्तुएं हैं मौजूद 

उन्होंने कहा, ‘‘मैं ममता दीदी से अपील करूंगा कि वे इस प्रक्रिया को तेज करें और हमें जमीन उपलब्ध कराएं।’’ गोयल ने कहा कि जमीन उपलब्ध नहीं होने की वजह से राज्य में 34 परियोजनाओं को 2021-22 के बजट में सिर्फ सांकेतिक आवंटन मिला है।

प्रमुख खबरें

Delhi में Onion Price हुआ दोगुना, महाराष्ट्र में बारिश से थोक भाव 50 रुपये प्रति किलो पहुंचे

Himachal में बागवान न खरीदें नकली PGR, मंत्री Jagat Singh Negi ने दी सलाह

नई फीस लगेगी...गद्दारी करने वाले बांग्लादेश को भारत ने दिया सबसे बड़ा झटका

भारत को सबसे खतरनाक मशीन देने वाला है रूस, हिले कई देश!