झुका बांग्लादेश, पहले दिखाए तेवर, अब भारत से मांग रहा मदद!

By अभिनय आकाश | Aug 14, 2026

भारत का पड़ोसी बांग्लादेश इस वक्त बहुत बुरे हाल में है। जहां बिजली का संकट खड़ा हो गया है और हालात इतने ज्यादा बदतर हो चुके हैं कि बांग्लादेशी सरकार ने फरमान जारी कर दिया है कि रात के 8:00 बजते ही पूरे देश के मॉल्स और बाजारों को ताला लग जाना चाहिए। वह बांग्लादेश जो भारत के साथ शेख हसीना के मामले पर अपनी तल्खी रख रहा था। अब वही भारत के सामने अपने हाथ फैलाकर मदद मांग रहा है। दरअसल बांग्लादेश इस वक्त अपने इतिहास के सबसे बुरे ऊर्जा संकट से गुजर रहा है। ढाका से लेकर खुलना तक 10-10 12-12 घंटों की बिजली कटौती हो रही है। जिसने वहां के लोगों का जीना बदहाल कर दिया। भीषण गर्मी और उमस के बीच पंखे और एसी सब कुछ बंद हो गए हैं। जनता का सब्र अब जवाब देने लगा है। कई इलाकों में पावर ग्रेड और सबस्टेशंस पर हिंसक हमले भी शुरू हो गए हैं। स्थिति को संभालने के लिए तारिक रहमान की सरकार ने इमरजेंसी कदम उठाते हुए हर रात 8:00 बजे तक दुकानों और मॉल्स को बंद कर देने का सख्त आदेश जारी कर दिया है। यानी कि रात के 8:00 बजते ही पूरा बांग्लादेश मानो कर्फ्यू के सन्नाटे में डूब जाता है। 

इसे भी पढ़ें: Tariq Rahman की India यात्रा द्विपक्षीय बातचीत की प्रगति पर निर्भर है

भारत बांग्लादेश फ्रेंडशिप पाइपलाइन जो कि साल 2017 से दोनों देशों को जोड़ती है, अब बांग्लादेश के लिए लाइफ लाइन बन गई है। शेख हसीना के मुद्दे पर भले ही दोनों देशों के बीच में तनाव हो, लेकिन हकीकत यह है कि जबजब बांग्लादेश डूबने लगता है, तो उसे सिर्फ भारत की याद आती है और भारत ने ही उसे कई बार बचाया भी है। भारत ने हमेशा से ही अपने पड़ोसियों के लिए नेबरहुड फर्स्ट की नीति अपनाई है। संकट के समय में मदद करना भारत की संस्कृति का हिस्सा है और भारत ने हर बार अपने पड़ोसियों की मदद की है। ढाका में तारिक रहमान से मुलाकात भी की थी जिसके बाद से ही दोनों देशों के संबंध में अब वापस से अच्छे आसार दिखने लगे हैं और अब बांग्लादेश ने भारत से मदद की गुहार लगा दी है। 

प्रमुख खबरें

Durga Puja पास विवाद: ED ने बंगाल के पूर्व मंत्री Indranil Sen से की 10 घंटे पूछताछ

गुवाहाटी वनडे: Shubman Gill के सबसे तेज दोहरे शतक से India ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया

Kuldeep Yadav 200 ODI Wickets से 2 कदम दूर, गुवाहाटी में वेस्टइंडीज के खिलाफ मौका

BSF के 400 बर्खास्त जवानों की बहाली की मांग, पूर्व अर्द्धसैनिक एसोसिएशन ने दी धरने की चेतावनी