Bangladesh में जुलाई क्रांति के 1 साल, कट्टरपंथियों ने ढाका बंद का किया ऐलान

By अभिनय आकाश | Jul 18, 2025

बांग्लादेश के संस्थापक शेख मुजीबुर रहमान के गढ़ गोपालगंज में हुई हिंसा के बाद पुलिस ने 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह झड़प नेशनल सिटिजन पार्टी (एनसीपी) की रैली के दौरान हुई, जो फरवरी में छात्रों के द्वारा बनाई गई एक नई पार्टी है। इस संघर्ष में अब कट्टरपंथी जमात-ए-इस्लामी पार्टी की भी एंट्री हो गई है। उन्होंने 19 जुलाई को बांग्लादेश बंद का ऐलान किया है। जमात-ए-इस्लामी 20 वर्षों के बाद 19 जुलाई को ढाका के ऐतिहासिक सहरावर्दी उद्यान में बड़ी रैली करने जा रही है। रैली में जमात के अलावा इस्लामिक मूवमेंट, खिलाफते मजलिस जैसे कट्टरपंथी संगठन शामिल हो सकते हैं।  

इसे भी पढ़ें: बांग्लादेश में महिला अधिकारियों को

बंगबंधु और बांग्लादेश एक हैं। बंगबंधु पर कोई भी हमला इस देश की आत्मा पर हमला है और बंगाली लोग इसे माफ़ नहीं करेंगे। उन्होंने दावा किया कि यह हिंसा 5 अगस्त की घटना का ही एक रूप है। अवामी लीग के कार्यालयों और स्मारकों पर पहले हुए हमलों का ज़िक्र करते हुए और यूनुस पर उग्रवादी तत्वों को भड़काने और राज्य को अस्थिर करने का आरोप लगाया।

प्रमुख खबरें

Eknath Shinde ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- चुनाव हारने पर ही EVM और EC पर सवाल उठाती है कांग्रेस

Thailand के गणेश भक्त पंथौन थीरखानोन की पीएम मोदी ने की तारीफ

Ramayana के पोस्टर रिलीज: राम बने Ranbir Kapoor, लंका में गुस्से में दिखे Yash

Election Commission पर सवाल उठाकर हार छिपा रही कांग्रेस, CM Bhajan Lal Sharma का आरोप