बांग्लादेश: हसीना के तख्तापलट में 'विदेशी हाथ'? पूर्व मंत्री ने बाइडेन-क्लिंटन पर साधा निशाना

By अभिनय आकाश | Nov 10, 2025

बांग्लादेश के एक पूर्व मंत्री ने पिछले साल शेख हसीना सरकार को गिराने में वर्तमान अंतरिम नेता मुहम्मद यूनुस और अमेरिका के शक्तिशाली परिवारों बाइडेन, क्लिंटन और सोरोस के बीच सांठगांठ का आरोप लगाया है। इस हफ़्ते की शुरुआत में रशिया टुडे को दिए एक साक्षात्कार में बांग्लादेश के पूर्व मंत्री मोहिबुल हसन चौधरी ने गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) के ज़रिए फैलाए गए धन के चक्रव्यूह के बारे में बताया। उन्होंने यूएसएआईडी और इंटरनेशनल रिपब्लिकन इंस्टीट्यूट का उदाहरण दिया – जिससे सरकार विरोधी प्रदर्शनों को धन मुहैया कराने में मदद मिली, जिसके कारण अंततः शेख हसीना को सत्ता से बेदखल होना पड़ा।

प्रमुख खबरें

Russia इस साल 70000 भारतीय कुशल कामगारों को देगा नौकरी: विदेश मंत्री एस जयशंकर

CEC Gyanesh Kumar के इस्तीफे की मांग पर अड़े 150 AISA कार्यकर्ता हिरासत में

BJP MP Gajendra Singh Patel ने हिंदू युवाओं से की पांच बच्चे पैदा करने की अपील

बिहार विधान परिषद चुनाव: Tejashwi Yadav ने INDIA गठबंधन में दरार से किया इनकार