कोविड-19 के मामले बढ़ने के बाद बांग्लादेश में सात दिन का लॉकडाउन लगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 05, 2021

ढाका। बांग्लादेश ने कोराना वायरस संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ने के मद्देनजर सोमवार से सात दिन का राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन लगा दिया। बंद के खिलाफ छोटे कारोबारियों के प्रदर्शन के बीच सार्वजनिक परिवहन पर रोक और बाजारों को नहीं खोलने का फैसला लिया गया है। ढाका ट्रिब्यून अखबार की खबर के मुताबिक रविवार को जारी सरकारी परिपत्र के अनुसार, ये निर्देश पांच अप्रैल को सुबह छह बजे से 11 अप्रैल की मध्यरात्रि तक प्रभावी रहेंगे। इसमें बताया गया कि लोगों को शाम छह बजे से सुबह छह बजे तक अपने घरों से नहीं निकलने को कहा गया है।

इसे भी पढ़ें: किसान नेता राकेश टिकैत की धमकी, कृषि बिल वापस नहीं लिया तो गुजरात में ट्रैक्टर आंदोलन करेंगे

सार्वजनिक परिवहन की तमाम सेवाओं (सड़क, जल, रेलवे और घरेलू विमान) के परिचालन पर रोक लगा दी गई है और केवल आपात सेवाएं चालू रहेंगी। हालांकि, सभी सरकारी/गैर सरकारी दफ्तरों, अदालतों और निजी कार्यालयों को सीमित स्तर पर अपना खुद का परिवहन माध्यम इस्तेमाल कर कर्मचारियों को लाने- ले जाने की सुविधा होगी। लॉकडाउन में फंसने की आशंका के बीच रविवार को हजारों लोगों ने ढाका छोड़ दिया। इनमें से अधिकतर गरीब या बेरोजगार थे। हालांकि, ढाका ट्रिब्यून की खबर के मुताबिक कई दुकान मालिकों और कर्मचारियों ने सभी शॉपिंग मॉल और बाजार बंद रखे जाने के सरकार के फैसले के विरोध में सड़कों पर प्रदर्शन किया।

प्रमुख खबरें

UPI ट्रांजेक्शन पर चार्ज को लेकर Mayawati का केंद्र पर हमला, बोलीं- बढ़ेगा आम जनता का खर्च

Davis Cup में Soonwoo Kwon से हारे Dakshineswar Suresh, South Korea को मिली 1-0 की बढ़त

Seattle में भारत के साथ बढ़ते संबंधों पर बोले Microsoft CEO Satya Nadella

Kashmir Crime Branch ने 93 लाख की जमीन धोखाधड़ी में गुलाम मोहि-उद-दीन डार को पकड़ा