भारत से गद्दारी, 850 एकड़ की जमीन बांग्लादेश ने चीन के ड्रोन प्लांट के लिए दी!

By अभिनय आकाश | Jan 30, 2026

बांग्लादेश सरकार की भारत के खिलाफ एक बड़ी साजिश सामने आई है। भारत को दी गई एसपी जेड की भूमि आवंटन रद्द कर दिया गया। एसएस की भूमि जो है वो रद्द कर दी गई है। चटगांव में 850 एकड़ जमीन का आवंटन था उसे रद्द किया गया। बांग्लादेश ने चीन को जमीन दिया है। अब बांग्लादेश में ड्रोन प्लांट जो है चीन बना रहा है। यह बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। साल के अंत तक यहां प्रोडक्शन की भी शुरुआत हो जाएगी। यहां मीडियम रेंज और वर्टिकल लिफ्ट वाले ड्रोन बनेंगे। चटगांव का प्लांट भारत की सीमा से महज 100 किमी दूर है। बांग्लादेश दक्षिण भारत एशिया में भारतपाकिस्तान के बाद ड्रोन बनाने वाला तीसरा देश बन जाएगा।

इसे भी पढ़ें: Bangladesh का नया ड्रामा शुूरू, भारत से तोड़ेगा सबसे बड़ा समझौता

20 हजार करोड़ की जेट डील, पेमेंट 10 साल में

चीन ने बांग्लादेश को 20 जे-10सी फाइटर जेट देने की डील भी की है। ये सप्लाई भी साल के अंत से शुरू हो जाएगी। चीन ने बांग्लादेश को पेमेंट में भी बड़ी मोहलत दी है। करार के मुताबिक बांग्लादेश को इन जेट्स का लगभग 20 हजार करोड़ रुपए का भुगतान अगले 10 साल में करना होगा। बांग्लादेश का ये अब तक का किसी भी देश के साथ जेट खरीद का सबसे बड़ा सौदा है। चटगांव में बन रहे ड्रोन प्लांट में भी शुरुआती रकम चीन ने अपने खजाने से लगाई है। चीन सरकार का सैन्य उपक्रम सीईटीसी इस प्लांट का निर्माण कर रहा है। सीईटीसी ने कई अफ्रीकी देशों जैसे सोमालिया, लीबिया और मोरक्को में भी डिफेंस प्रोडक्शन यूनिट लगाई हैं

प्रमुख खबरें

Godrej Properties मुंबई के Marine Lines में बनाएगी लक्जरी प्रोजेक्ट, 6000 करोड़ का अनुमानित राजस्व

Numerology Prediction: 28 सितंबर 2026 को Numerology अनुसार मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए ऐसा रहेगा दिन

Election Commission का SIR फैसला सामूहिक था, Pema Khandu ने राहुल गांधी के आरोपों को नकारा

नकली दवा रैकेट: अजरबैजान से लौटा मुख्य आरोपी Bengaluru Airport पर गिरफ्तार