बांग्लादेश ने कोरोना के टीके हासिल करने के लिए तेज किया अभियान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 23, 2021

ढाका। बांग्लादेश ने कोरोना वायरस के बी1.617.2 स्वरूप के तेजी से फैलने की आशंका के बीच टीके हासिल करने के लिए कूटनीतिक अभियान तेज कर दिया है। वायरस का यह स्वरूप सबसे पहले भारत में सामने आया था। विदेश मंत्री ए के अब्दुल मोमेन ने देश में टीकों की कमी का जिक्र किया और कहा कि बांग्लादेश, भारत के अलावा अमेरिका, चीन, कनाडा, रूस और ब्रिटेन से जल्द से जल्द टीके लेना चाहता है। 

इसे भी पढ़ें: कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सांसों के लिए संघर्ष कर रहे हैं लोग: संरा प्रमुख

मोमेन ने शनिवार को ब्रिटेन के टीवी चैनल आईटीवी न्यूज पर अपील की। एक दिन पहले उन्होंने सीएनन नेटवर्क पर भी मदद का अनुरोध किया। बांग्लादेश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से 38 लोगों की मौत हो गयी। देश में संक्रमण से अब तक 12,348 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, 1028 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या 7,87,726 हो गयी है।

प्रमुख खबरें

US-Russia Sanctions 2026 | रूसी तेल पर कड़े प्रतिबंध, यूरेनियम पर राहत: जानें अमेरिकी दोहरे रुख के पीछे की पूरी कहानी

Bigg Boss 20 Update: YUNG DSA फूट-फूटकर रोए, Gullu बनें घर के नये कैप्टन, Mahi Vij और Amrapali Dubey का हाई-वोल्टेज ड्रामा

Nigeria में अवैध खनन के आरोप में पकड़े गए कम से कम 33 लोगों की हिरासत में मौत

नासिक में अधिकारी की मेज पर कुत्ते छोड़ने वाले Shiv Sena UBT कार्यकर्ता पर केस दर्ज