By Kusum | Aug 18, 2025
हॉकी पुरुष एशिया कप में बांग्लादेश की टीम पाकिस्तान की जगह ले सकती है। ये टूर्नामेंट 29 अगस्त से बिहार के राजगीर में होा है और पाकिस्तान ने अगले कुछ दिनों में इसमें भाग लेने की पुष्टि नहीं की तो बांग्लादेश को उसकी जगह शामिल किया जाएगा। भारत सरकार पहले ही कह चुकी है कि एशिया कप के लिए पाकिस्तानी खिलाड़ियों वीजा देगी, लेकिन पाकिस्तान हॉकी महासंघ ने सुरक्षा कारणमों का हवाला देकर यात्रा करने से इनका कर दिया है।
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के साथ सैन्य टकराव के बाद एशिया कप में पाकिस्तान की भागीदारी अनिश्चित हो गई थी। एशिया कप 2026 में होने वाले विश्व कप के लिए क्वालिफाइंग टूर्नामेंट भी है। मेजबान भारत के अलावा, एशिया कप में भाग लेने वाली अन्य टीमें चीन, जापान, मलेशिया, साउथ कोरिया, ओमान और चीनी ताइपे हैं।