बांग्लादेश के मंत्री ने पैगंबर पर टिप्पणी करने वालों पर कानूनी कार्रवाई के लिए भारत सरकार को दी बधाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 12, 2022

ढाका। बांग्लादेश के सूचना प्रसारण मंत्री डॉक्टर हसन महमूद ने भारत में पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ टिप्पणी के मामले में कानूनी कार्रवाई के लिए केंद्र सरकार को बधाई दी और कहा कि पैगंबर के खिलाफ किसी भी तरह के बयान की निंदा की जानी चाहिए। भारत से आए पत्रकारों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत में महमूद ने कहा, पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कहीं भी कुछ होता है तो उसकी निंदा की जानी चाहिए, साथ ही हम भारत सरकार को बधाई देते हैं कि उसने उन लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जिन्होंने पैगंबर पर टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा कि इस मामले में भारत में प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है और उम्मीद जताई कि इसके बाद आगे की प्रक्रिया होगी। अरब समेत अन्य देशों की तरह बांग्लादेश सरकार द्वारा आधिकारिक तौर पर इस मामले में निंदा नहीं किए जाने के संदर्भ में महमूद ने इसे अपने देश के लिए बाहरी मामला बताया। उन्होंने कहा, ‘‘पहली बात तो यह है कि यह आंतरिक मामला नहीं है, बल्कि एक बाहरी मामला है। यह भारत का आंतरिक मामला है। दुनिया में कहीं भी कुछ होता है तो कुछ इस्लामी पार्टियां यहां प्रदर्शन करती हैं और ऐसा आमतौर पर होता है।’’ महमूद ने कहा कि लेकिन यहां बांग्लादेश में यह उस तरह का ध्यान खींचने वाला मुद्दा नहीं है, जिस तरह यह अरब देशों, पाकिस्तान और मलेशिया के लिए है।

प्रमुख खबरें

8 October को रखा जाएगा अश्विन प्रदोष व्रत, जानिए त्रयोदशी तिथि और Pradosh Puja का समय

BJP के सेवा ज्योति कार्यक्रम के चलते Delhi में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

PM Narendra Modi 25 Years In Governance | शासन के 25 साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने दिया हम यह करेंगे का नया नारा, 2047 तक विकसित भारत के बताए 3 बड़े लक्ष्य!

UN में OIC पर बरसा भारत, Biplab Deb बोले पीड़ित और दोषी में फर्क समझे संगठन