बांग्लादेश ने श्रीलंका से पहली बार वनडे सीरीज जीती, मुशफिकुर ने जड़ा शतक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 26, 2021

ढाका। मुशफिकुर रहीम के करियर के आठवें शतक की मदद से बांग्लादेश ने बारिश से प्रभावित दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में श्रीलंका को डकवर्थ लुईस पद्वति से 103 रन से हराकर अपने इस प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ पहली बार वनडे श्रृंखला जीती। बारिश के कारण बांग्लादेश की पारी में दो बार व्यवधान पड़ा। रहीम ने 127 गेंदों पर 125 रन बनाये जिसमें 10 चौके शामिल हैं। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 48.1 ओवर में 246 रन बनाये। श्रीलंका का स्कोर 38 ओवर के बाद नौ विकेट पर 126 रन था जब बारिश ने तीसरी बार मैच में व्यवधान डाला। इसके बाद श्रीलंका के सामने डकवर्थ लुईस पद्वति से 40 ओवर में 245 रन का लक्ष्य रखा गया। मतलब उन्हें आखिरी दो ओवर में 119 रन बनाने थे।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने महरौली चोरी केस सुलझाया, iPhone 15 खरीदने से पकड़े गए दो आरोपी

अभिषेक शर्मा की आक्रामक पारी से भारत ने Afghanistan को हराकर जीती T20I श्रृंखला

Tata Sons में SP Group की हिस्सेदारी बेचकर 25000 करोड़ जुटाने का Noel Tata ने दिया प्रस्ताव

PM Narendra Modi के 76वें जन्मदिन पर Rajasthan में सेवा अभियान, CM Bhajan Lal Sharma ने गिनाए विकास कार्य