भारत से दोस्ती करना चाहती है बांग्लादेश की नई सरकार, लेकिन बदले में...

By अभिनय आकाश | Feb 15, 2026

भारत के पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में हुए सत्ता परिवर्तन की जिसने पूरे दक्षिण एशिया की राजनीति को एक नए मोड़ पर लाकर खड़ा कर दिया है। बांग्लादेश में हुए आम चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी यानी कि बीएनपी ने ऐतिहासिक और भारी जीत हासिल की और अब पार्टी के नेता तारिक रहमान देश के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने जा रहे हैं। लेकिन इस राजनीतिक बदलाव की सबसे बड़ी और अहम बात यह है कि नई सरकार भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का न्योता दिया है।  यह सिर्फ एक औपचारिक निमंत्रण नहीं होगा बल्कि यह एक बहुत बड़ा कूटनीतिक संदेश बांग्लादेश की नई सरकार की तरफ से दिया गया कि भारत के साथ रिश्तों को नए सिरे से मजबूत करना चाहती है।  इस पूरे घटनाक्रम को और अहम इसलिए भी माना जा रहा है क्योंकि शपथ ग्रहण से ठीक पहले प्रधानमंत्री मोदी और तारिक रहमान के बीच फोन पर बातचीत हुई है। प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें जीत की बधाई दी और कहा कि भारत बांग्लादेश की जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने में उनके साथ पूरी तरह से खड़ा है। यह बातचीत इस बात का संकेत भी है कि भारत नई सरकार के साथ सकारात्मक इसी के साथ-साथ एक स्थिर संबंध रखना चाहती है। 

इसे भी पढ़ें: Russia की संसद में अचानक PM मोदी का नाम, फिर जो हुआ...

दोनों देशों के संबंधों के बीच बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना का मुद्दा काफी अहम है। शेख हसीना जो कि लंबे समय तक बांग्लादेश की सबसे ताकतवर नेता रही और आवामी लीग की प्रमुख थी। उन्हें 2024 के बड़े जन आंदोलन के बाद सत्ता छोड़कर अपने देश से भागना पड़ा था। फिलहाल वह भारत में रह रही हैं और बांग्लादेश की नई सरकार चाहती है कि भारत उन्हें वापस भेजें ताकि उन पर मुकदमा चलाया जा सके। बीएनपी के नेताओं ने साफ तौर पर कहा कि वह भारत से शेख हसीना के प्रत्यार्पण की मांग करते हैं। यानी कि एक तरफ तो नई सरकार भारत से रिश्ते पूरी तरह से सुधारना चाहती है। लेकिन दूसरी ओर वो भारत से एक ऐसी मांग भी कर रही है जो कि दोनों ही देशों के रिश्तों के लिए सबसे बड़ी परीक्षा बन सकती है। दरअसल बांग्लादेश में यह पूरा राजनीतिक बदलाव 2024 के उस जन आंदोलन के बाद शुरू हुआ जब बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए।

प्रमुख खबरें

Famous Shiv Temple: UP के 5 प्राचीन शिव Temple, कहीं रावण ने की थी पूजा तो कहीं कर्ण करते थे अभिषेक

हीरो के पीछे भागोगे तो बर्बाद हो जाओगे, Superstar Rajinikanth की Fans को सख्त नसीहत

Iran-US war: कुवैत-यूएई पर ड्रोन अटैक, क्या कुछ घंटे में ही टूट गया युद्धविराम, ईरान में भी बड़ा धमाका

फिर से एक हो रहे हैं स्मृति-पलाश! फैमिली को साथ देख फिर शुरू हुई शादी की चर्चा