Bangladesh अब अलग ही राह पर चल पड़ा, तुर्की के किलर ड्रोन को भारतीय सीमा के पास किया तैनात

By अभिनय आकाश | Dec 06, 2024

बांग्लादेश द्वारा पश्चिम बंगाल के पास तुर्की निर्मित ड्रोन तैनात करने की खबरों के बीच भारत ने बांग्लादेश सीमा पर निगरानी बढ़ा दी है। यह घटनाक्रम शेख हसीना की अवामी लीग सरकार के पतन के बाद सीमावर्ती क्षेत्रों में आतंकवादी गतिविधियों में वृद्धि का संकेत देने वाली खुफिया सूचनाओं की पृष्ठभूमि में आया है।बांग्‍लादेश की सेना ने पश्चिम बंगाल से लगती सीमा पर बायरकतार टीबी-2 ड्रोन तैनात किया है। यह पूरा इलाका भारत के चिकन नेक के करीब है और बेहद संवेदनशील माना जाता है। तुर्की का टीबी-2 ड्रोन काफी शक्तिशाली है जो हमला करने के अलावा जासूसी करने में भी माहिर है। 

इसे भी पढ़ें: Bangladesh में नोट से हटेगी मुजीबुर रहमान की तस्वीर, छपेगी नए डिजाइन वाली करेंसी

इंटेल इनपुट ने सुझाव दिया है कि हसीना के कार्यकाल के दौरान दबाए गए चरमपंथी तत्व भारतीय सीमा के करीब के क्षेत्रों में फिर से पैर जमा रहे हैं। इनपुट में बताया गया है कि आतंकी समूह और तस्करी नेटवर्क भारत में घुसपैठ करने के लिए बांग्लादेश में राजनीतिक अस्थिरता का फायदा उठा रहे हैं। हसीना के सत्ता से हटने के बाद सीमावर्ती इलाकों में भारत विरोधी तत्वों में वृद्धि देखी गई है। एक वरिष्ठ खुफिया अधिकारी का कहना है कि राजनीतिक अस्थिरता और भारतीय सीमाओं के पास उन्नत यूएवी तैनाती के संयोजन के लिए कड़ी सतर्कता की आवश्यकता है। 

प्रमुख खबरें

F&O Trading में घाटे का डर: SEBI के कड़े नियमों के बाद भी निवेशकों को औसतन ₹1.16 Lakh का भारी Loss

Data Privacy के साथ Meta का नया धमाका, Muse Glimmer AI Model अब सीधे आपके PC पर होगा डाउनलोड और कंट्रोल

ट्रंप मीडिया को $238 Million का भारी घाटा, Bitcoin और Crypto बाजार में गिरावट ने बढ़ाई Donald Trump की टेंशन

Banking Sector में UPI जैसा बदलाव लाएगा AI, कर्ज देने के पुराने तरीके बदलेंगे RBI Governor Sanjay Malhotra