भारत के कोरोना गिफ्ट पर शेख हसीना ने पीएम मोदी को कहा धन्यावाद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 22, 2021

ढाका। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अपने देश को उपहार के रूप में कोविड-19 रोधी टीके की 20 लाख से अधिक खुराक उपलब्ध कराने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का धन्यवाद व्यक्त किया है। भारत ने बृहस्पतिवार को ‘कोविडशील्ड’ टीके की 20 लाख से अधिक खुराक औपचारिक रूप से बांग्लादेश को सौंपीं। यह टीका भारत निर्मित है। हसीना ने ढाका विश्वविद्यालय के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सम्मेलन में बृहस्पतिवार को कहा, ‘‘मैं उपहार के रूप में टीका भेजने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का धन्यवाद व्यक्त करती हूं।’’

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर