सितंबर की शुरुआत में भारत आ सकती हैं बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना: मोमेन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 21, 2022

ढाका। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, अपने भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी के आमंत्रण पर सितंबर की शुरुआत में नयी दिल्ली की यात्रा कर सकती हैं। बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ ए. के. अब्दुल मोमेन ने सोमवार को यह जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें: योग मानवता को भारत का उपहार, स्वास्थ्य के प्रति समग्र दृष्टिकोण: राष्ट्रपति कोविंद

भारत-बांग्लादेश संयुक्त सलाहकार आयोग की सातवीं बैठक में शामिल होने के बाद नयी दिल्ली से वापस आने पर हजरत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मोमेन ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘प्रधानमंत्री के नयी दिल्ली यात्रा की संभावित तारीख सितंबर के पहले 10 दिन के भीतर हो सकती है।’’

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सैकड़ों दिल्लीवासियों के साथ किया योगाभ्यास

उन्होंने कहा कि भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर से बातचीत के दौरान प्रस्तावित सुझायी गई तिथियों पर प्रधानमंत्री कार्यालय विचार कर सकता है।

प्रमुख खबरें

SAD-BJP गठबंधन पर पंजाब Congress का हमला, अस्तित्व बचाने के लिए बताया मौकापरस्त समझौता

बिहार में Tiger Analytics स्थापित करेगी AI डिलीवरी सेंटर, Samrat Choudhary ने दी जानकारी

Haridwar Ardh Kumbh 2027: जूना अखाड़े के संतों का नगर प्रवेश, धार्मिक गतिविधियों की शुरुआत

पंजाब चुनाव के लिए Congress की बैठक, Sachin Pilot ने साफ छवि और युवाओं पर दिया जोर