बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने ममता बनर्जी को तोहफे में भेजे आम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 22, 2022

कोलकाता। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने बीते दिनों की ‘‘आम-हिल्सा-कूटनीति’’ को जारी रखते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को छह सौ किलोग्राम आम उपहार में भेजे हैं। बांग्लादेश के उच्चायोग के मुताबिक, हसीना ने पिछले सप्ताह राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी उपहार में आम भेजे थे।

इसे भी पढ़ें: 28 जून को UAE यात्रा पर जाएंगे पीएम मोदी, यूएई के नए राष्ट्रपति से करेंगे मुलाकात

यह बांग्लादेश में इस रसीले फल का चरम ऋतु है। हसीना ने राजशाही से कई किस्मों के आम जैसे गोलपखास और आम्रपाली को उपहार में भेजे हैं। अधिकारी ने बताया, “आम सोमवार को बनर्जी के आधिकारिक आवास पर भेजे गए थे। पिछले साल भी हमने आम भेजे थे। कई बार हम हिल्सा मछली भी भेजते हैं। यह सब “आम-हिल्सा कूटनीति’’ का हिस्सा है।

प्रमुख खबरें

Burhan Wani को शहीद बताने पर भड़की VHP, पीडीपी नेता अब्दुल कबीर के निष्कासन की मांग

Love Series Review | डेटिंग ऐप्स और आधुनिक रिश्तों पर आधारित नई तमिल सीरीज़ लव में क्या है खास और कहां रह गई कमी?

BMW Group India ने घोषित किए Golf Cup विजेता, South Africa में खेलेंगे

R K Narayan Birth Anniversary: अंग्रेजी के प्रसिद्ध साहित्यकार थे R K Narayan, अंग्रेजी में हो गए थे फेल