बांग्लादेश ने 95 भारतीय मछुआरों को रिहा किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 06, 2025

बांग्लादेश ने रविवार को 95 भारतीय मछुआरों को भारत को सौंप दिया, जबकि नयी दिल्ली ने 90 बांग्लादेशी मछुआरों को रिहा किया। एक-दूसरे की हिरासत में बंद मछुआरों की पारस्परिक रिहाई की प्रक्रिया दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के बीच हुई है।

भारत और बांग्लादेश ने एक-दूसरे के मछुआरों को रिहा करने के निर्णय की घोषणा बृहस्पतिवार को थी। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, “बांग्लादेशी पक्ष ने 95 मछुआरों और मछली पकड़ने वाली चार नौकाओं को भारतीय तटरक्षक बल को सौंप दिया। वहीं, भारतीय तटरक्षक बल ने 90 बांग्लादेशी मछुआरों को रिहा कर दिया।”

भारतीय तटरक्षक बल ने बयान में कहा, भारतीय मछुआरों को बांग्लादेश से वापस लाए जाने के बाद दक्षिण 24 परगना में पश्चिम बंगाल के मत्स्य विभाग के अधिकारियों को सौंपा जा रहा है।

प्रमुख खबरें

US H-1B वीज़ा में बड़ा फेरबदल: अब लॉटरी नहीं, स्किल और सैलरी तय करेगी किस्मत

बांग्लादेश में हिंसा भड़की, भारत-बांग्लादेश के बीच बढ़ा अविश्वास, अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल

Carabao Cup: पेनल्टी में केपा का जादू, आर्सेनल फाइनल की दौड़ में, चेल्सी के खिलाफ अगला मैच

Bharat Coking Coal का IPO जल्द, कोल इंडिया 10% हिस्सेदारी बेचेगी, 1300 करोड़ की होगी डील