Bangladesh Currency Notes: बांग्लादेश ने अपनी करेंसी से हटाई शेख हसीना के पिता की फोटो, बंगबंधु की जगह क्या युनूस लगावा रहे अपनी तस्वीर?

By अभिनय आकाश | Jun 02, 2025

बांग्लादेश में नए करंसी नोट जारी किए गए। उससे बांग्लादेश के पहले प्रेजिडेंट शेख मुजीबुर रहमान की तस्वीर हटा दी गई है। वह शेख हसीना के पिता थे। पिछले साल 5 अगस्त को सत्ता से हटी हसीना के खिलाफ बांग्लादेश में कई मुकदमे चलाए जा रहे हैं। बांग्लादेश के इंटरनैशनल क्राइम्स ट्रिब्यूनल ने हसीना के खिलाफ वॉरंट भी जारी किया था। नए नोटों में शेख मुजीबुर रहमान की फोटो की जगह बांग्लादेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों, प्राकृतिक दृश्यों और पारंपरिक स्थलों को चित्रित किया गया है। अब तक बांग्लादेश के सभी बैंक नोटों पर शेख मुजीबुर रहमान की फोटो होती थी, जिन्होंने 1971 में बांग्लादेश को पाकिस्तान से आजादी दिलाई थी, लेकिन चार साल बाद सैन्य तख्तापलट में उनकी हत्या कर दी गई थी। 

इसे भी पढ़ें: Sheikh Hasina पर 'मानवता के खिलाफ अपराध' का आरोप, 2024 के छात्र विद्रोह में भूमिका के लिए Bangladesh में मुकदमा शुरू

कार्यवाही का हुआ लाइव टेलिकास्ट 

बांग्लादेश के इतिहास में पहली बार इंटरनैशनल क्राइम्स ट्रिब्यूनल की कार्यवाही का टीवी पर सीधा प्रसारण किया गया। ट्रिब्यूनल की कार्यवाही सुबह 9.30 बजे शुरू होनी थी, लेकिन इसमें थोड़ी देरी हुई। अज्ञात लोगों ने सुनवाई शुरू होने से कुछ घंटे पहले ट्रिब्यूनल के गेट पर तीन देसी बम फेंके। पुलिस ने बताया कि दो बम में धमाके हुए। तीसरे को डिफ्यूज कर दिया गया। 

Stay updated with Latest International News in Hindi on Prabhasakshi  

प्रमुख खबरें

Delhi Metro के सेवा तीर्थ स्टेशन पर ट्रेन के आगे कूदा अज्ञात व्यक्ति, हुई मौत

Navy Chief एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने Mauritius PM से मुलाकात कर समुद्री सुरक्षा पर चर्चा की

NIA ने Manipur IED attack मामले में पालाल थाडौ को किया गिरफ्तार, 10 दिन की हिरासत

Noida में असम की युवती की हत्या का आरोपी Raman Raj गिरफ्तार, बिहार से ला रही पुलिस