भारत के साथ बांग्लादेश ने शुरू की बड़ी 'जंग', दौड़े रूस के 3 जहाज

By अभिनय आकाश | Apr 16, 2025

भारत और बांग्लादेश के बीच ट्रेड वॉर शुरू हो गई है। भारत के व्यापारिक हमले के बाद बांग्लादेश ने पलटवार करने की कोशिश की है। लेकिन वो पलटवार भी बांग्लादेश को ले डूबा। बांग्लादेश ने भारत के कई सामानों पर बैन लगा दिया है। बांग्ला ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, जारी एक नए राजपत्र अधिसूचना के अनुसार, अन्य उत्पादों के अलावा धागा, दूध पाउडर, तंबाकू, अखबारी कागज, विभिन्न प्रकार के कागज और पेपरबोर्ड के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। बताया जा रहा है कि इसके अलावा कुछ और समाना भी हैं जिसे बांग्लादेश अब भारत से इंपोर्ट नहीं करेगा। यह निर्देश एनबीआर के सीमा शुल्क विंग से आया है। अधिसूचना के अनुसार, नेपाल और भूटान में उत्पादित और प्रसंस्कृत यार्न और आलू को छोड़कर सभी उत्पादों को आयात की अनुमति होगी।

इसे भी पढ़ें: Bangladesh में हिंदुओं को Pohela Boishakh मनाने से रोका गया, Waqf Bill के विरोध में ढाका में कट्टरपंथी करेंगे बड़ा विरोध प्रदर्शन

भारत के नॉर्थ ईस्ट राज्यों पर मोहम्मद यूनुस के विवादित बयान के बाद भारत ने कुछ दिन पहले एक बड़ा एक्शन लेते हुए बांग्लादेश को दी जाने वाली ट्रांसशिपमेंट फैसिलिटी को रद्द कर दिया। ये वो सुविधा थी जिसके तहत बांग्लादेश मुफ्त में भारत के बंदरगाहों और हवाई अड्डों का इस्तेमाल करके दुनिया को अपना सामान बेच रहा था। लेकिन भारत ने रातों रात बांग्लादेश को दी जाने वाली इस सुविधा को बंद कर दिया। असर ये हुआ कि भारत के इस फैसले ने बांग्लादेश के व्यापारियों की कमर तोड़नी शुरू कर दी। जो सामान बांग्लादेश किफायती दरों पर पूरी दुनिया को बेच रहा था। वो सारा सामान  ट्रांसशिपमेंट फैसिलिटी रुकने के बाद महंगा हो गया है। इसके बाद ट्रंप ने बांग्लादेश पर जो टैरिफ लगाए हैं, उसकी वजह से वो सामान और भी ज्यादा महंगा हो गया है।  

प्रमुख खबरें

GST Council ने टैक्स सुधारों को दी मंजूरी, अफसरों का गिरफ्तारी अधिकार खत्म

CEC Gyanesh Kumar का इस्तीफा मांगा, Madhya Pradesh में कांग्रेस ने सड़कों पर उतरकर किया प्रदर्शन

SIR रद्द करने की मांग, 10 अक्टूबर को Jantar Mantar तक मार्च करेगी कॉजपा

Prasar Bharati और In-Dot Sports कराएंगे Kisan Cricket League, 140 ग्रामीण खिलाड़ियों को मौका