Bangladesh ने उठाया बड़ा कदम, अपने राजदूतों को भारत से वापस बुलाया

By अभिनय आकाश | Oct 03, 2024

शेख हसीना के पद से हटने और देश छोड़ने के बाद बांग्लादेश की मोहम्मद यूनुस सरकार ने गुरुवार को बड़ा फैसला लिया है। विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने गुरुवार को कहा कि बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने एक बड़े राजनयिक फेरबदल में भारत के उच्चायुक्त मुस्तफिजुर रहमान सहित पांच दूतों को वापस बुला लिया है। अधिकारी ने बताया कि विदेश मंत्रालय ने ब्रुसेल्स, कैनबरा, लिस्बन, नई दिल्ली में दूतों और न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र के स्थायी मिशन को तुरंत राजधानी ढाका लौटने का आदेश दिया। यह कदम बांग्लादेश में राष्ट्रीय चुनाव से पहले उठाया गया है। हालाँकि राजनयिकों को वापस बुलाने के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं है। विश्लेषकों के अनुसार सत्ता में फेरबदल के बाद राजनयिक प्राथमिकताओं को फिर से संरेखित करने के अंतरिम सरकार के प्रयासों का हिस्सा हो सकती है। 

इसे भी पढ़ें: Canada की संसद में खड़े होकर हिंदू नेता ने कह दिया कुछ ऐसा, बांग्लादेश के उड़ जाएंगे होश

यह देश में हिंदुओं पर हो रहे हमलों के बीच भी आया है। हसीना को हटाए जाने के तुरंत बाद, हिंदुओं और मंदिरों पर हमलों की खबरें सामने आईं। इसके बाद देश में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए। बांग्लादेश में अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों पर 5 अगस्त को हसीना के नेतृत्व वाली सरकार के पतन के बाद कम से कम 205 हमले हुए।

प्रमुख खबरें

MP High Court ने रद्द किया 27 प्रतिशत OBC Reservation, 14 फीसदी कोटा फिर बहाल

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी