Bangladesh Violence: ममता बनर्जी ने शांति की अपील की, कहा- केंद्र सरकार जो भी फैसला लेगी, हम उसके साथ

By अंकित सिंह | Aug 05, 2024

शेख हसीना के बांग्लादेश की पीएम पद से इस्तीफा देने और वहां अंतरिम सरकार बनाने की खबर पर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि मैं बंगाल के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करता हूं। किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि यह दो देशों के बीच का मामला है, केंद्र सरकार जो भी फैसला लेगी हम उसका समर्थन करेंगे। उन्होंने कहा कि भारत सरकार इस मुद्दे पर निर्णय लेगी कि इस मुद्दे पर कैसे संपर्क किया जाए और सभी राजनीतिक दलों के नेताओं से अपील की जाती है कि वे भड़काऊ टिप्पणियां करने से बचें जो बंगाल या देश में शांति को बाधित कर सकती हैं। 

इसे भी पढ़ें: Bangladesh में भी दिखा श्रीलंका जैसा नजारा, PM हाउस से प्रदर्शनकारी सोफा-कुर्सी उठा ले गए, शेख मुजीबुर रहमान की मूर्ति तोड़ी

बांग्लादेश में बड़े पैमाने पर सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बाद प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे चुकीं शेख हसीना के लंदन रवाना होने की जानकारी है। मामले के बारे में जानकारी रखने वाले लोगों ने सोमवार को यह जानकारी दी। ढाका से प्राप्त खबरों के अनुसार, हसीना ने सोमवार को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और देश छोड़कर चली गईं। उपरोक्त सूत्रों ने बताया कि वह लंदन जा रही हैं। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने पद से इस्तीफा दे दिया है और अब अंतरिम सरकार कार्यभार संभालेगी। बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार-उज-जमां ने सोमवार को यहां यह घोषणा की।

प्रमुख खबरें

West Bengal: पुलिस पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में AJUP नेता नसीम शेख गिरफ्तार

Manoj Sinha ने SMVDSB बैठक में कटरा के International Museum of Goddess की समीक्षा की

यूपी में आंबेडकर की 151 मूर्तियां क्षतिग्रस्त, केवल 14 गिरफ्तारियां: Akhilesh Yadav

शादी का झांसा देकर यौन शोषण के आरोप में Sourav Gurjar गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा