भारत में ‘डिलीवरी एजेंट’ के रूप में काम कर रहे बांग्लादेशी नागरिक, रोहिंग्या: सिंह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 08, 2024

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शनिवार को दावा किया कि बांग्लादेशी नागरिक और रोहिंग्यासमुदाय के लोग खाद्य वितरण कंपनियों और ऑनलाइन शॉपिंग मंचों के लिए प्रतिनिधियों (डिलीवरी एजेंट) के रूप में काम कर रहे हैं और कहा कि उनकी पहचान की जानी चाहिए।

सिंह ने ये टिप्पणियां हैदराबाद में कीं, जहां वह निफ्ट-हैदराबाद के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम से इतर ‘पीटीआई वीडियो’ से कहा, ‘‘जोमैटो, स्विगी या फिर फ्लिपकार्ट जैसे सेवा क्षेत्रों में सामान का वितरण करने वाले लड़के बांग्लादेशी और रोहिंग्या हैं। उनकी पहचान करने और उन्हें पुलिस को सौंपने के प्रयास किए जाने चाहिए।’’

केंद्रीय मंत्री ने संभल और बांग्लादेश के बीच तुलना करने वाली योगी आदित्यनाथ की टिप्पणी का भी समर्थन करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कुछ भी गलत नहीं कहा।

प्रमुख खबरें

ईडी ने फर्जी टेंडर मामले में Tripura समेत तीन राज्यों के 13 ठिकानों पर की छापेमारी

Kochi में डॉक्टर से मारपीट और लूटपाट, साउथ एक्ट्रेस Athulya Chandra समेत 3 गिरफ्तार

Kotia के 300 लोगों ने Andhra Pradesh चुनाव में डाला वोट, Odisha सरकार ने जांच के दिए आदेश

US Justice Department: हरमीत कौर ढिल्लों ने पद छोड़ा, मध्यावधि चुनाव बाद इस्तीफा