बांग्लादेशियों की नापाक हरकत! सीमा पर BSF जवान का ‘अपहरण’ किया, बंदी बनाकर रखा, फिर बाद में...

By रेनू तिवारी | Jun 05, 2025

पश्चिम बंगाल में बांग्लादेशियों का आतंक हो रखा है। देश के जवानों को भी अब ये बेखौफ बांग्लादेशी अपना शिकार बना रहे हैं।  बांग्लादेशियों के ढीट पने की हद तब पार हो गयी जब घुसपैठियों को रोकने के लिए सीमा पर लगी बीएसएफ के जवान को ही  बांग्लादेशी नागरिकों के किडनैप कर लिया। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में बांग्लादेशी नागरिकों द्वारा बीएसएफ के एक जवान को कथित तौर पर अगवा कर लिया गया और उसे अंतरराष्ट्रीय सीमा पार ले जाया गया। हालांकि, कुछ घंटे बाद जवान को छोड़ दिया गया। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह घटना जिले के नूरपुर के सुतियार में सीमा सुरक्षा बल शिविर के नजदीक चांदनी चौक के निकट तड़के हुई। बीएसएफ सूत्रों के अनुसार, जवान कथलिया गांव के पास बांग्लादेश की ओर से घुसपैठ की कोशिश को रोकने का प्रयास कर रहा था, तभी उसे बांग्लादेश के चपई नवाबगंज जिले के असामाजिक तत्वों ने पकड़ लिया।

इसे भी पढ़ें: अयोध्या के राम मंदिर में राम दरबार प्राण प्रतिष्ठा आज, 17 मिनट का है शुभ मुहूर्त, जानें कौन होगा समारोह में शामिल

 

दक्षिण बंगाल फ्रंटियर के एक वरिष्ठ बीएसएफ अधिकारी ने बताया, ‘‘जवान को बांग्लादेशी नागरिकों ने अगवा कर लिया था और बंदी बनाकर रखा था, लेकिन जब हमने बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) के समक्ष इस मुद्दे को उठाया तो कुछ घंटों के भीतर ही उसे रिहा कर दिया गया। जवान अब हमारे साथ है और ठीक है।’’ एक वायरल वीडियो में जवान को सीमा पार एक सुदूर इलाके में कथित तौर पर केले के पेड़ से बंधा हुआ देखा जा सकता है। पीटीआई स्वतंत्र रूप से वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं कर सका है।

प्रमुख खबरें

Kolkata के Chorbagan Sarbojanin Durga Puja Pandal में भगदड़, 19 की मौत; आयोजकों समेत 7 गिरफ्तार

भारत में Formula One की वापसी जरूरी, पूर्व विश्व चैंपियन Mika Hakkinen ने बताई वजह

CREA की रिपोर्ट: पश्चिमी देशों को रूसी तेल से बने ईंधन का निर्यात 43% बढ़ा

Dussehra 2026: 20 या 21 अक्तूबर का संशय दूर, इस तारीख को मनाया जाएगा विजयदशी का त्योहार