बांग्लादेश के वनडे कप्तान तमीम इकबाल का टी20 से संन्यास, फेसबुक पर जारी किया पोस्ट

By निधि अविनाश | Jul 17, 2022

बांग्लादेश को एकदिवसीय सीरीज में वेस्टइंडीज पर 3-0 से जीत दिलाने के बाद कप्तान तमीम इकबाल ने टी20ई फॉर्मेट से संन्यास लेने की घोषणा की है। बांग्लादेश ने शनिवार को तीसरे और अंतिम वनडे में वेस्टइंडीज को चार विकेट से हराया था और इसमें तमीम को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया था। तमीम इकबाल ने फेसबुक पर एक पोस्ट जारी किया है जिसमें उन्होंने लिखा है कि मुझे आज से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर समझा जाए। आप सभी को धन्यवाद।

इसे भी पढ़ें: रोहित शर्मा के छक्के से घायल हुई स्टैंड में बैठी छोटी बच्ची, इलाज के लिए दौड़ पड़े फीजियो देखें वीडियो

तमीम ने आखिरी बार मार्च 2020 में एक T20I खेला था जब उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ 33 गेंदों में 41 रन बनाए थे। तमीम 2007 से 2018 तक बांग्लादेश टी20ई टीम में नियमित थे, उन्होंने टीम के लिए 84 संभावित मैचों में से 75 मैच खेले। वह बांग्लादेश के लिए शतक बनाने वाले एकमात्र बल्लेबाज हैं, जो 24.65 के औसत से 1701 रन के साथ तीसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।

प्रमुख खबरें

लगातार आशीर्वाद के लिए लोगों का आभार, प्रधानमंत्री मोदी ने उपचुनावों में BJP की जीत के लिए वोटरों का किया धन्यवाद

Kerala High Court ने दी 8 हफ्ते की मोहलत, पशु मंडियों पर निगरानी समितियां न बनने पर लग सकती है रोक

Cockroach Janta Party के पुराने प्रदर्शन में नियमों का उल्लंघन, Delhi Police ने जंतर-मंतर पर सुरक्षा बढ़ाई

लाहौर में Gurdwara Janam Asthan Guru Ramdas Ji का होगा विस्तार, 13 मरला जमीन परिसर में जुड़ेगी