ग्रामीण अंचलों में घर-घर पहुंची बैंक-सखियां, घर बैठे लोग कर रहे बैंक लेनदेन

By दिनेश शुक्ल | Jun 04, 2020

भोपाल। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, मध्य प्रदेश के अंतर्गत ग्रामीण अंचल में स्व-सहायता समूहों के माध्यम से बड़ी संख्या में महिलाओं को रोजगार-मूलक गतिविधियों से जोड़ा गया है। वर्तमान में प्रदेश में 2 लाख 87 हजार से अधिक स्व-सहायता समूहों से 32 लाख 27 हजार महिलाऐं सदस्य के रूप में जुड़ी है। महिलाओं के इन समूहों को विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाते हुए, उनके द्वारा तैयार सामग्री के विक्रय के लिये बाजार भी उपलब्ध करवाया जा रहा हैं। महिला स्व-सहायता समूह की 652 शिक्षित महिलाएं बैंक-सखी के रूप में भी कार्य कर रही हैं। राज्य के अपर मुख्य सचिव ग्रामीण विकास विभाग मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि बताया कि ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित महिला स्व- सहायता समूह की शिक्षित महिलाओं को बैंक प्रणाली से जोड़ा गया है। ऐसी शिक्षित महिलाओं को जरूरी प्रशिक्षण दिया जाकर उन्हें बैंक सखी के रूप में पहचान दी गई। 

प्रमुख खबरें

Kumkum Mohod ने तोड़ा कोरियाई दबदबा, Asian Games में रिकर्व स्वर्ण जीतकर रचा इतिहास

बाजार से खरीदने का झंझट खत्म, Navratri के लिए घर पर ही बनाएं डिजाइनर Dandiya Sticks

Delhi Metro के 57 स्टेशन बंद, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन रोकने को 25 हजार जवान तैनात

CPIM नेता Bikash Ranjan Bhattacharyya के बयान पर भड़के सुवेंदु, घर पर हमले में एक अरेस्ट