बैंक धोखाधड़ी मामला : दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा में ईडी की छापेमारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 05, 2025

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 190 करोड़ रुपये की कथित बैंक ऋण धोखाधड़ी से जुड़े धनशोधन के एक मामले में दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में बृहस्पतिवार को कई स्थानों पर तलाशी ली। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों के अनुसार, दिल्ली, उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद और नोएडा तथा हरियाणा के पानीपत में कम से कम 10 स्थानों पर तलाशी ली जा रही है। उन्होंने बताया कि ये स्थान कंपनी से जुड़े निदेशकों, प्रवर्तकों, साझेदारों, लेखा परीक्षकों और अन्य कथित षड्यंत्रकारियों से संबंधित हैं जिनकी 190 करोड़ रुपये की कथित बैंक ऋण धोखाधड़ी मामले में जांच की जा रही है। सूत्रों ने बताया कि संबंधित कंपनी स्टील उत्पादों का निर्माण करती है। ईडी की कार्रवाई को लेकर कंपनी के प्रवर्तकों की प्रतिक्रिया तत्काल नहीं मिल सकी है।

प्रमुख खबरें

क्या एलआईसी बीमा पॉलिसी का प्रीमियम समय पर नहीं भर पाने से पुरानी राशि डूब जाती है?

Kolkata Police ने चोरबागान पंडाल हादसे में आयोजकों की लापरवाही और भ्रामक घोषणा को बताया वजह

लस्सी छोड़ Navratri व्रत में पिएं Apple Almond Shake, दिनभर रहेंगे ऊर्जावन

France Protest: महंगाई के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग, फिर मची लूट और आगजनी; 1,200 गिरफ्तार