Bank Fraud: भारत पेपर्स लिमिटेड मामले में ईडी ने जम्मू-कश्मीर, पंजाब, उत्तर प्रदेश में छापे मारे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 31, 2024

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भारत पेपर्स लिमिटेड (बीपीएल) से जुड़े 200 करोड़ रुपये के कथित बैंक ऋण धोखाधड़ी मामले में बुधवार को जम्मू-कश्मीर, पंजाब और उत्तर प्रदेश में कई परिसरों पर छापे मारे। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

अन्य बैंकों में जम्मू एंड कश्मीर (जेएंडके) बैंक, पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) और करूर वैश्य बैंक शामिल हैं। आरोप है कि आरोपी ने सहयोगी कंपनियों/फर्जी संस्थाओं के जरिए धन की हेराफेरी की और ‘‘फर्जी’’ चालान जारी करके ऋणदाता बैंकों की अनुमति के बिना आयातित/स्वदेशी मशीनरी की बिक्री की। भारत पेपर्स लिमिटेड के निदेशक राजिंदर कुमार, परवीन कुमार, बलजिंदर सिंह, अनिल कुमार और अनिल कश्यप हैं।

प्रमुख खबरें

व्यापार असंतुलन पर Nirmala Sitharaman के बयान के बाद China ने दिया बातचीत का भरोसा

HRCP की रिपोर्ट: Pakistan में अल्पसंख्यकों के मौलिक अधिकारों का हनन जारी, ईशनिंदा कानून के दुरुपयोग पर चिंता

समुंदर में खूनी खेल, 13 जवानों का खात्मा, पाकिस्तान में मचा हड़कंप

सऊदी ने दी 2 लोगों को फांसी, इनके नाम सुन चौंक जाएगा भारत!