Bank Loan : देश के बड़े बैंक ने दिया जनता को तोहफा, ब्याज दर घटी

By रितिका कमठान | Jun 14, 2025

भारतीय रिजर्व बैंक के रेपो रेट में 0.50 फीसदी की कटौती हो गई है। इस कटौती के बाद होम लोन सस्ता होने लगा है। भारत के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने भी होम लोन के लिए इंटरेस्ट रेट में कटौती कर दी है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने ब्याज दर को 0.50 फीसदी से कम करने का फैसला किया है।

रिजर्व बैंक ने हाल में ही रेपो रेट को छह फीसदी से 0.50 फीसदी कम कर दिया था। बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट और लोन की ब्याज दर में भी कटौती शुरू कर दी है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से पहले यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, समेत कई बैंक ब्याज दरों में कटौती कर चुके है। ब्याज दर में हुई कटौती का लाभ उन लोगों को होगा जिनका लोन रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट से जुड़ा हुआ है। 

आरबीआई की इस कटौती का लाभ एसबीआई से नया होम लोन सैंक्शन कराने वालों को भी होगा। एसबीआई के नए होम लोन के लिए ब्याज दर अबतक आठ फीसदी होती थी। अब ये दर घटकर 7.50 फीसदी पहुंच जाएगी। अब जो ग्राहक फ्लोटिंग रेट पर होम लोन ले चुके हैं उन्हें भी नए बदलाव का लाभ होगा। ऐसे में उनकी इएमआई थोड़ी कम हो सकती है या लोन की समय सीमा में बदलाव हो सकता है। 

प्रमुख खबरें

Nepal Floods में 130 से अधिक भारतीय लापता, ईशा फाउंडेशन के 77 सदस्य भी शामिल

BJP नेता Amar Pal Maurya का Lucknow में जोरदार स्वागत, गिनाए सरकार के काम

Indore के राऊ में तेज रफ्तार SUV ने कई वाहनों को मारी टक्कर, 5 घायल

Nepal Flash Flood में 100 लोगों की मौत, 133 भारतीयों समेत 750 लापता