बैंक ऑफ बड़ौदा को मिली दक्षिण अफ्रीका में परिचालन बंद करने की मंजूरी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 13, 2018

जोहांसबर्ग। दक्षिण अफ्रीका की एक शीर्ष अदालत ने भारतीय मूल के विवादित कारोबारियों गुप्ता बंधुओं से संबंध होने को लेकर बैंक ऑफ बड़ौदा को अगले महीने से स्थानीय परिचालन बंद करने की अनुमति दे दी है। प्रीटोरिया उच्च न्यायालय के न्यायाधीश तेंदेया मावुंडला ने गुप्ता बंधुओं से जुड़ी 20 कंपनियों के आवेदन को कल खारिज कर दिया। आवेदन में बैंक ऑफ बड़ौदा को इन कंपनियों के खाते बंद करने तथा दक्षिण अफ्रीकी परिचालन बंद करने से रोकने की मांग की गयी थी।

मावुंडला ने अपने फैसले में कहा कि अदालत बैंक ऑफ बड़ौदा के निर्णय में हस्तक्षेप नहीं कर सकती है। कंपनियों ने कहा था कि बैंक ऑफ बड़ौदा के परिचालन बंद कर देने से उन्हें अपने कर्मचारियों को वेतन देने में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। अदालत के निर्णय पर बैंक या कंपनियों ने कोई तात्कालिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।

प्रमुख खबरें

Jio Platforms का IPO अक्टूबर अंत तक आने के आसार, 12 लाख करोड़ रुपये मूल्यांकन संभव

चेन्नई Airport पर बैंकॉक से आए यात्री से 5.26 करोड़ रुपये का Ganja जब्त

Mika Singh ने Diljit Dosanjh पर उठाए सवाल, बोले Border 2 का प्रमोशन क्यों नहीं किया

20 साल पहले क्या हुआ था? CEC Gyanesh Kumar से जुड़े मामले के पुराने रिकॉर्ड फिर तलब