ऋण गारंटी योजना के तहत MSME को 12 हजार करोड़ रुपये तक के कर्ज दे सकता है बैंक ऑफ बड़ौदा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 23, 2020

मुंबई।  बैंक ऑफ बड़ौदा ने शनिवार को कहा कि वह सरकार की तीन लाख करोड़ रुपये की आपात ऋण गारंटी योजना (ईसीएलजीएस) के तहत एमएसएमई को 12,000 करोड़ रुपये तक का ऋण दे सकता है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कोरोना वायरस महामारी से उत्पन्न संकट से प्रभावित मध्यम, लघु और सूक्ष्म उद्यमों (एमएसएमई) की मदद करने के लिये तीन लाख करोड़ रुपये की 100 प्रतिशत ऋण गारंटी योजना की पिछले सप्ताह घोषणा की थी। ऐसे सभी एमएसएमई कर्जदार जिनका सालाना कारोबार 100 करोड़ रुपये तक है और उनके ऊपर 29 फरवरी तक 25 करोड़ रुपये तक का बकाया है, इस योजना के लिये पात्र हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रबंध निदेशक (एमडी) एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) संजीव चड्ढा ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संवाददाताओं को बताया, हमारे मामले में, इस विशेष पोर्टफोलियो की राशि 58,000 करोड़ रुपये है। इसका 20 प्रतिशत 10,000 करोड़ रुपये से 12,000 करोड़ रुपये के आसपास होगा। हम आने वाले समय में सरकार की ऋण गारंटी योजना के तहत यह राशि अपने एमएसएमई ग्राहकों को उपलब्ध करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि मार्च में शुरू कोविड-19 आपात ऋण गारंटी योजना के तहत बैंक ने अब तक एमएसएमई के लिये 3,000 करोड़ रुपये के ऋण की मंजूरी दी है और इनमें से 1,500 करोड़ रुपये के ऋण बांटे गये हैं। उन्होंने कहा कि रिजर्व बैंक के द्वारा कर्ज की किस्तों के भुगतान में छूट की दी गयी राहत का लाभ बैंक ऑफ बड़ौदा के करीब 60-70 प्रतिशत कर्जदारों ने उठाया है। चड्ढा ने कहा, 90 प्रतिशत या इससे अधिक कर्जदार ऋण की किस्तें चुकाने से छूट की योजना का लाभ उठा सकते थे, लेकिन करीब 60 से 70 प्रतिशत कर्जदारों ने इसका लाभ उठाया है।’’ 

इसे भी पढ़ें: आर्थिक पैकेज पर बोले वित्त राज्यमंत्री- यह अंत नहीं, कोरोना संकट से निपटने के लिए और कदम उठाए जाएंगे

प्रमुख खबरें

Jemimah Rodrigues की जगह Pratika Rawal की एंट्री, Asia Cup से पहले Indian Womens Team में हुआ बड़ा बदलाव

Electronics Export में 57% की रिकॉर्ड उछाल, लेकिन China और Taiwan पर निर्भरता अब भी बड़ी Challenge

Ferran Torres छोड़ेंगे Barcelona: PSG के साथ 50 Million Euro के बड़े Transfer सौदे पर लगी मुहर

Manchester United नहीं करेगा 100 Million का मेगा सौदा, कोच Michael Carrick ने Transfer Strategy पर तोड़ी चुप्पी