2 दिनों तक बैंकों की रहेगी हड़ताल, जानिए कौन-कौन से बैंक खुलेंगे?

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 15, 2021

नयी दिल्ली। यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के आह्वान पर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की हड़ताल से सोमवार को देशभर में बैंकों में चेक क्लीयरेंस सहित अन्य बैंक सेवाओं पर असर दिखा। सार्वजनिक क्षेत्र के दो बैंकों के निजीकरण की सरकार की घोषणा के खिलाफ इस हड़ताल का आह्वान किया गया है।यूएफबीयू ने 15 और 16 मार्च को दो दिन की हड़ताल का आह्वान किया है।उसका दावा है कि 10 लाख बैंक कर्मचारी और अधिकारी इस हड़ताल में भाग लेंगे। यूएफबीयू बैंकों के अधिकारी और कर्मचारियों की नौ यूनियनों का एक संयुक्त मंच है। हालांकि, इस दौरान निजी क्षेत्र के बैंकों आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक और एक्सिस बैंक की शाखायें रोजमर्रा की तरह काम करती रही।निजी क्षेत्र के बैंक इस हड़ताल में शामिल नहीं हैं।

इसे भी पढ़ें: सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 72,442.88 करोड़ रुपये बढ़ा

यूएफबीयू के बैनर तले आने वाली बैंक यूनियनों में आल इंडिया बैंक एम्पलायीज एसोसियेसन (एआईबीईए), आल इंडिया बेंक आफीसर्स कन्फेडरेशन (एआईबीओसी), नेशनल कन्फेडरेशन आफ बैंक एम्पलायीज (एनसीबीई), आल इंडिया बैंक आफीसर्स एसोसियेसन (एआईबीओए) और बैंक एम्पलायीज कन्फेडरेशन आफ इंडिया (बीईएफआई) के साथ ही इंडियन नेशनल बैंक एम्पलायीज फेडरेशन (आईएनबीईएफ), इंडियन नेशनल बैंक आफीसर्स कांग्रेस (आईएनबीओसी), नेशनल आगर्नाइजेशन आफ बैंक वर्कर्स (एनओबीडब्ल्यू) और नेशनल आगर्नाइजेशन आफ बैंक आफीसर्स (एनओबीओ) शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

PM Modi और President Trump की दोस्ती लाएगी रंग, जल्द Trade Deal पर लगेगी मुहर

UBT सांसदों की बैठक में बागियों को Sanjay Raut का कड़ा संदेश: जो नहीं आएंगे वो बेईमान-गद्दार

1971 की हार के 55 साल बाद Pakistan की Bay of Bengal में वापसी, चीन की मदद से नई पनडुब्बी की तैनाती

Netanyahu का ईरान मिशन फेल! Donald Trump की शांति डील से बीबी के सियासी भविष्य पर संकट?