Arvind Kejriwal ने दिल्ली की महिलाओं से किए लुभावने वादे, Bansuri Swaraj ने पंजाब का नाम लेकर दिखाया आईना

By एकता | Dec 22, 2024

दिल्ली विधानसभा चुनाव जीतने के लिए आम आदमी पार्टी ने जनता से कई लुभावने वादे किए हैं। इन वादों में, दिल्ली की महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये दिया जाना भी शामिल है। आप ने रविवार को घोषणा की कि इस योजना के लिए 23 दिसंबर से पंजीकरण शुरू होगा। आप की इस घोषणा पर भारतीय जनता पार्टी ने निशाना साधा है।

भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा, 'मैं अरविंद केजरीवाल से कहना चाहूंगी कि दिल्ली की जनता के साथ ये चुनावी धोखा बंद करें। पंजाब में भी उन्होंने यही घोषणा की थी कि महिलाओं के खातों में पैसे ट्रांसफर किए जाएंगे। अभी तक पंजाब की बहनें पाई-पाई के लिए तरस रही हैं। उनके खातों में एक रुपया भी नहीं आया'

इसे भी पढ़ें: Jaipur Tanker Blast| विस्फोट के बाद 600m तक मदद के लिए भागा झुलसा व्यक्ति, मदद करने की जगह लोग बनाते रहे वीडियो

बांसुरी ने आगे कहा, 'जहां तक ​​संजीवनी योजना की बात है तो मैं उनसे पूछना चाहती हूं कि जब आप एक दशक तक यहां सत्ता का आनंद ले रहे थे, तब आपने बुजुर्गों की जिम्मेदारी क्यों नहीं ली? क्या तब दिल्ली के बुजुर्ग बुजुर्ग नहीं थे?'

इसे भी पढ़ें: Delhi Elections 2025 । घर-घर जाकर 'महिला सम्मान योजना' और 'संजीवनी योजना' के लिए रजिस्ट्रेशन करेगी AAP

बांसुरी ने केजरीवाल पर आयुष्मान भारत जैसी कल्याणकारी योजना को दिल्ली में लागू नहीं होने देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, 'अब तो दिल्ली हाईकोर्ट ने भी आपसे (दिल्ली सरकार) पूछा है कि आप आयुष्मान योजना को यहां (दिल्ली में) क्यों लागू नहीं होने दे रहे हैं? नफरत की राजनीति के कारण वो (अरविंद केजरीवाल) आयुष्मान भारत जैसी कल्याणकारी योजना को दिल्ली में लागू नहीं होने दे रहे हैं।'

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत