कश्मीर से ताल्लुक रखने वाले बैरा ने दोहा में मुझसे ट्रंप को धन्यवाद देने को कहा : प्रेस सचिव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 16, 2025

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने दावा किया है कि कश्मीर से ताल्लुक रखने वाले एक बैरा (वेटर) ने दोहा में उन्हें भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष को खत्म करने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को धन्यवाद देने के लिए कहा था।

लेविट ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘आज सुबह दोहा में नाश्ते के समय एक बैरा ने मुझे राष्ट्रपति ट्रंप को धन्यवाद देने के लिए कहा। मैंने उनसे पूछा कि क्यों। तो उन्होंने मुझे बताया कि वह कश्मीर से हैं और भारत-पाकिस्तान संघर्ष के कारण हाल के हफ्तों में वह घर लौटने में असमर्थ थे।’’

उन्होंने कहा कि (संघर्षविराम के बाद) बैरा को पता चला कि वह वापस घर जा सकेगा। प्रेस सचिव ने दावा किया, ‘‘राष्ट्रपति ट्रंप, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और विदेश मंत्री मार्को रूबियो द्वारा मध्यस्थता किए जाने से संघर्षविराम संभव हुआ।

प्रमुख खबरें

Donald Trump ने Xi Jinping से पूछा था क्या चीन खरीदेगा अमेरिकी हथियार, US राजदूत का बयान

Donald Trump और Anthropic CEO डारियो अमोदेई के बीच डिनर की योजना

Tejaswin Shankar ने Asian Games में जीता कांस्य, रजत गंवाने पर जताई निराशा

Tripura TTAADC: 587 ग्राम समितियों की 2,950 सीटों पर मतदान शुरू