Barack Obama गिरफ्तार? ट्रंप ने कौन सा नया वीडियो पोस्ट कर मचा दी सनसनी

By अभिनय आकाश | Jul 21, 2025

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा पर निशाना साधा है। ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर ओबामा की गिरफ्तारी का एआई वीडियो पोस्ट किया है और इस पर लिखा है कि कोई भी कानून से ऊपर नहीं है। ट्रंप ने ये वीडियो ऐसे समय पर पोस्ट किया है जब उनका प्रशासन ओबामा पर 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में धोखाधड़ी करने का आरोप लगा रहा है। सोशल मीडिया पर राष्ट्रपति ट्रंप की ओर से किए गए पोस्ट एआई पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा कहते हैं कि कोई भी कानून से ऊपर नहीं है। उसके बाद पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन समेत कई अमेरिकी राजनेता कहते दिख रहे हैं कि कोई भी कानून से ऊपर नहीं है। इसके बाद ओबामा को ट्रंप के साथ व्हाइट हाउस कार्यलय में बैठे हुए दिखाया गया है जहां दो एफबीआई एजेंट आते हैं और ओबामा को हथकड़ी लगाते हैं। 

इसे भी पढ़ें: भारत-पाकिस्तान संघर्ष पर ट्रंप का नया दावा, प्रियंका चतुर्वेदी ने पूछा- फिर अब तक क्यों नहीं हुआ कोई व्यापार समझौता?

ट्रंप के पोस्ट पर सोशल मीडिया पर ढेरो रिएक्शन

इस वीडियो पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तीखी प्रतिक्रियाएँ हुईं। ट्रुथ सोशल पर ट्रंप के कई समर्थकों ने इस पोस्ट का जश्न मनाया, जबकि आलोचकों ने इसे भ्रामक और खतरनाक बताया। ट्रंप के खिलाफ रिपब्लिकन के एक हैंडल ने कहा एपस्टीन फाइलों से ध्यान भटकाने के लिए कुछ भी। पब्लियस नाम के एक यूजर जैसे अन्य लोगों ने भड़काऊ सवाल पूछे, जैसे, "क्या ओबामा को गिरफ्तार किया जाएगा? राजनीतिक टिप्पणीकार निक सॉर्टर ने कहा, इसे हकीकत बनाओ। मैगा वॉयस ने वीडियो को फिर से शेयर किया और कहा, मैंने निश्चित रूप से इसके लिए वोट दिया है। 

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार