पंजाब की उड़मड़ सीट से नाई और पेड़ काटने का काम करने वाले मजदूर भी लड़ रहे चुनाव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 18, 2022

होशियारपुर (पंजाब)। पंजाब की उड़मड़ विधानसभा सीट से एक नाई और एक पेड़ काटने वाला इस भावना से चुनाव लड़ रहे हैं कि अगर वे जीत गए तो बेसहारा लोगों की आवाज उठाएंगे और उनके कल्याण के लिए काम करेंगे। बैंस अवान गांव के निवासी बलजीत सिंह (31) पेशे से नाई हैं और वह निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। सिंह ने कक्षा सात तक की पढ़ाई की है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में प्रचार करने के लिए उन्होंने अपने सैलून से छुट्टी ली है। सिंह प्रति माह आठ हजार रुपये कमाते हैं। वह प्रतिदिन सुबह अपने घर से निकलते हैं और प्रचार करने के बाद देर शाम घर लौटते हैं।

इसे भी पढ़ें: 2008 में अहमदाबाद में क्या हुआ था? 15 साल बाद 38 दोषियों को कोर्ट ने दी फांसी की सजा, 11 को उम्रकैद

उन्होंने कहा कि अगर वह चुनकर आए तो मजदूरों, किसानों और दिहाड़ी पर काम करने वालों के जीवन में बदलाव लाएंगे। उड़मड़ विधानसभा सीट से कांग्रेस के वर्तमान विधायक संगत सिंह गिलजियां, बसपा के उम्मीदवार लखविंदर सिंह, आम आदमी पार्टी के जसवीर सिंह राजा गिल और शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के मंजीत सिंह दसुया समेत नौ प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।

प्रमुख खबरें

PM Modi का बड़ा फैसला: Dharmendra Pradhan का इस्तीफा मंजूर, Pralhad Joshi बने Education Minister

छात्रों पर Pellet Gun के इस्तेमाल के लिए Amit Shah सीधे जिम्मेदार, Rahul Gandhi बोले- संसद में उठाएंगे मुद्दा

NEET Protest: Delhi Metro के सभी Entry Gate खुले, दिल्लीवासियों को मिली बड़ी राहत

जेवर में आधुनिक कंपोजिट विद्यालय का विधिविधान से हुआ भूमि पूजन, शिक्षा के क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि: विधायक धीरेंद्र सिंह