चैंपियन शटलर मानसी जोशी को समर्पित बार्बी डाॅल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 18, 2020

नयी दिल्ली। नौ बरस पहले एक प्यारी सी लड़की सड़क दुर्घटना में अपना एक पैर गंवा बैठी। इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स इंजीनियरिंग ग्रेजुएट इस लड़की के सारे सपने जैसे अपाहिज हो गए। कुदरत की इस बेदर्दी पर हर कोई निराश था लेकिन कौन जानता था कि वह हादसा किसी भी विषम परिस्थिति में हार नहीं मानने वाली इस लड़की के लिए शोहरत और कामयाबी का नया रास्ता खोल देगा और वह कुछ ऐसा कर दिखाएगी जो अपने आप में एक मिसाल बन जाएगा। बैडमिंटन की विश्व प्रतियोगिता के नक्शे पर भारत का नाम सुनहरी स्याही से लिखने वाली देश की पैरा शटलर मानसी जोशी की जिंदगी वक्त के बेरहम और मेहरबान हो जाने की बड़ी दिलचस्प दास्तान है। 2011 में अपना पांव गंवाने वाली मानसी अपनी कड़ी मेहनत और कुछ कर गुजरने के जज्बे के दम पर टाइम मैगजीन की ‘नेक्स्ट जनरेशन लीडर 2020’ सूची में शामिल हुईं और पत्रिका के एशिया संस्करण के आवरण पर अपनी जगह बनाई। मानसी इस सूची में शामिल दुनिया की पहली पैरा एथलीट और भारत की पहली एथलीट हैं। यह अद्भुत सम्मान मिलने से आह्लादित मानसी जोशी ने कहा, टाइम मैगजीन की नेक्‍स्‍ट जनरेशन लीडर की सूची में शामिल होना मेरे लिए सम्मान की बात है। मुझे लगता है कि एक पैरा एथलीट को इतनी प्रतिष्ठित पत्रिका के कवर पर देखकर लोगों की दिव्‍यांग्‍यता के प्रति सोच बदलेगी और भारत तथा एशिया में पैरा स्‍पोर्ट्स के प्रति भी लोगों का रवैया बदलेगा। वर्ष 2011 में हुयी दुर्घटना का जिक्र करने पर मानसी कुछ पल को सिहर जाती हैं, फिर उसी आत्मविश्वास के साथ सधे शब्दों में कहती हैं कि वह सिर्फ उन्‍हीं चीजों के बारे में सोचती हैं, जो उनके नियंत्रण में हो। ‘‘मैंने विषम परिस्थितियों को अपने हक में मोड़ना सीख लिया।’’ वह कहती हैं कि सड़क सुरक्षा एक गंभीर मुद्दा है और वह इस बारे में बात करना चाहती हैं। उनका मानना है कि सरकार और प्रशासन से जुड़े लोगों को सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाने की दिशा में प्रयास करना चाहिए। ग्यारह जून 1989 को जन्मी मानसी जोशी छह साल की उम्र में अपने पिता के साथ बैडमिंटन खेला करती थी। 

प्रमुख खबरें

Houthi Missile Attack on Riyadh | CCTV फुटेज में कैद रियाद एयरपोर्ट पर हूथी मिसाइल हमला, 13 की मौत और 300 से ज्यादा घायल

Riyadh Airport हमले में भारतीय नागरिक की मौत, 10 अन्य घायल

वोट चोरी के आरोपों पर कांग्रेस का दिल्ली में बड़ा प्रदर्शन, सुरक्षा कारणों से 6 मेट्रो स्टेशन शाम 4 बजे तक बंद

US के Washington राज्य से सात मेयर का प्रतिनिधिमंडल भारत दौरे पर पहुंचा