बार्सिलोना और रियाल मैड्रिड के खिलाड़ियों ने कराया कोरोना टेस्ट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 06, 2020

मैड्रिड। बार्सीलोना और रियाल मैड्रिड के खिलाड़ियों ने बुधवार से कोरोना वायरस के परीक्षण कराने शुरू कर दिये क्योंकि ला लिगा क्लबों ने ट्रेनिंग शुरू करने की योजना बनायी है। क्लब अगले महीने से सत्र की शुरूआत करना चाहते हैं। बार्सीलोना के कप्तान लियोनल मेस्सी और फ्रांस के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एंटोइन ग्रिजमान उन खिलाड़ियों में शामिल थे जो बुधवार को सुबह अपनी कारों में एक एक करके क्लब के ट्रेनिंग सेंटर में पहुंचते दिखे।

मैड्रिड में इडेन हजार्ड और करीम बेन्जेमा ने भी रियाल के ट्रेनिंग बेस में स्वास्थ्य जांच करायी। कोरोना वायरस की जांच का परिणाम आमतौर पर 48 घंटों के अंदर आता है। ये परीक्षण लीग के कड़े चिकित्सीय नियमों का हिस्सा हैं जिनका टीमों को ट्रेनिंग पर लौटने से पहले पालन करना अनिवार्य होगा। एटलेटिको मैड्रिड भी बुधवार को जांच शुरू करेगा और अगर सब योजना के अनुसार चला तो नतीजे आने के बाद तुरंत ट्रेनिंग शुरू कर देगा।

प्रमुख खबरें

Hardik Pandya Suffers Fresh Injury | टीम इंडिया को बड़ा झटका! हार्दिक पंड्या फिर चोटिल, न्यूजीलैंड दौरे से बाहर,

Odisha Heavy Rain: गहरे दबाव से भारी बारिश, 14500 लोग राहत केंद्रों में भेजे गए

Ganesh visarjan Mumbai | जयकारों, ढोल-ताशों और अश्रुपूरित आंखों से बप्पा को विदाई, अंतिम दिन 16,000 से अधिक प्रतिमाओं का विसर्जन

जल संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ें: CR Patil ने कहा- IIWW की तकनीकें जमीन पर उतारना जरूरी