बार्सिलोना, जुवेंटस और रीयाल ने की यूएफा की कड़ी आलोचना, कहा- दबाव सहन नहीं करेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 27, 2021

मैड्रिड। बार्सिलोना, रीयाल मैड्रिड और युवेंटस ने यूरोपीय सुपर लीग शुरू करने के प्रयासों के लिये उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू करने पर यूएफा की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि वे यूरोपीय फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था के दबाव में नहीं आएंगे। इन तीनों क्लबों ने यूरोपीय फुटबॉल को नया स्वरूप देने के अपने प्रयासों का बचाव करते हुए कहा कि बड़े सुधार नहीं होने के कारण यह खेल अपरिहार्य पतन की ओर अग्रसर है। यूरोप के 12 क्लबों ने सुपर लीग शुरू करने का प्रयास किया था लेकिन बाकी नौ लीग इससे हट गये। बार्सिलोना, रीयाल मैड्रिड और युवेंटस अब भी इस परियोजना से हटने को तैयार नहीं हैं जिसके बाद यूएफा ने सोमवार को उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी। इसके कारण इन क्लबों को चैंपियन्स लीग से बाहर किया जा सकता है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने महरौली चोरी केस सुलझाया, iPhone 15 खरीदने से पकड़े गए दो आरोपी

अभिषेक शर्मा की आक्रामक पारी से भारत ने Afghanistan को हराकर जीती T20I श्रृंखला

Tata Sons में SP Group की हिस्सेदारी बेचकर 25000 करोड़ जुटाने का Noel Tata ने दिया प्रस्ताव

PM Narendra Modi के 76वें जन्मदिन पर Rajasthan में सेवा अभियान, CM Bhajan Lal Sharma ने गिनाए विकास कार्य