By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 25, 2022
मैड्रिड। बार्सिलोना की घरेलू मैदान पर तीसरी हार के कारण रीयाल मैड्रिड का स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लिगा का खिताब जीतने का रास्ता भी साफ हो गया। बार्सिलोना को रविवार को खेले गये मैच में रायो वालेकानो ने 1-0 से हराया। यह पहला अवसर है जबकि बार्सिलोना ने किसी एक सत्र में सभी प्रतियोगिताओं में अपने घरेलू मैदान पर लगातार तीन मैच गंवाये। बार्सिलोना की हार से रीयाल मैड्रिड अब पिछले तीन सत्र में अपने दूसरे खिताब से केवल एक अंक दूर रह गया है। रीयाल मैड्रिड के पास शनिवार को खिताब जीतने का मौका रहेगा जब वह एस्पेनयोल की मेजबानी करेगा।