कमिंस की बीमार मां के लिए ‘Barmy Army’ की हौसला अफजाई ने पोंटिंग का दिल जीता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 05, 2023

महान बल्लेबाज रिकी पोंटिंग ने ‘बार्मी आर्मी’ का जिक्र करते हुए कहा कि क्रिकेट समुदाय ने पैट कमिंस की बीमार मां के लिए जो सहानुभूति दिखाई वह शानदार है। कमिंस अपनी बीमार मां का ख्याल रखने के लिए बॉर्डर गावस्कर श्रृंखला के शुरुआती दो मैचों के बाद स्वदेश लौट गए हैं।  पोंटिंग ने कहा, ‘‘ मैंने कमिंस से दो बार बात की है। जब मुझे पता चला कि वह दौरा बीच में छोड़कर स्वदेश जा रहे हैं तब मैं इसकी वजह समझ सकता था। उनकी मां पिछले कुछ साल से बीमार चल रही हैं।’’

पोंटिंग से जब पूछा गया कि क्या उन्होंने यह वीडियो देखा है तो उन्होंने कहा, ‘‘ यह यह शानदार है और यह दिखाता है कि क्रिकेट बिरादरी कितनी एकजुट है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ एशेज के दौरान बार्मी आर्मी ने कई बार हमारे साथ हल्के फुल्के अंदाज में छींटाकशी की है लेकिन मुझे लगता है कि वे खेल प्रशंसकों का सबसे अच्छा समूह है।’’ उन्होंने कहा कि ‘बार्मी आर्मी’ पूरी दुनिया में जा कर अपनी टेस्ट टीम का समर्थन करती है। जब टीम खराब खेल रही होती है तब भी वे समर्थन जारी रखते है।

प्रमुख खबरें

US Navy ने Saildrone पर कब्जा करने की कोशिश कर रही Iran की दो नावें नष्ट कीं

India-New Zealand FTA | न्यूज़ीलैंड की संसद ने भारत के साथ ट्रेड डील बिल पास किया, 95% एक्सपोर्ट पर टैरिफ में छूट मिलेगी

London में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की झलक पाने उमड़े सैकड़ों प्रशंसक, सुरक्षा कारणों से आखिरी वक्त पर कार्यक्रम रद्द

Israel को 2,000 पाउंड वाले 40,000 बम बेचने की तैयारी में Donald Trump प्रशासन