बाटा इंडिया का मुनाफा तीसरी तिमाही में 78 प्रतिशत घटा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 11, 2021

नयी दिल्ली। प्रमुख फुटवियर ब्रांड बाटा इंडिया ने गुरुवार को बताया कि दिसंबर 2020 को खत्म हुई चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के दौरान उसका समेकित शुद्ध लाभ 77.66 प्रतिशत घटकर 26.41 करोड़ रुपये रह गया। कंपनी ने बताया कि इससे एक साल पहले की समान अवधि में उसने 118.26 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था। कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि समीक्षाधीन अवधि में उसकी परिचालन आय 25.90 प्रतिशत घटकर 615.62 करोड़ रुपये रही, जो इससे एक साल पहले की समान अवधि में 830.82 करोड़ रुपये थी।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर