By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 26, 2025
दक्षिण कश्मीर हिमालय में 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए 2,300 से अधिक तीर्थयात्रियों का नया जत्था शनिवार को यहां आधार शिविर से रवाना हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि 34 वाहनों में 741 श्रद्धालुओं को लेकर पहला काफिला गांदरबल जिले के 14 किलोमीटर लंबे लेकिन कठिन बालटाल मार्ग के लिए रवाना हुआ, जबकि 58 वाहनों का दूसरा काफिला 1,583 श्रद्धालुओं के साथ अनंतनाग जिले के 48 किलोमीटर लंबे पारंपरिक पहलगाम मार्ग के लिए निकला। यह तीर्थयात्रा नौ अगस्त को रक्षाबंधन के दिन संपन्न होगी।