Bathinda Military Station Firing | बठिंडा पुलिस ने सेना के एक जवान को गिरफ्तार किया, घटना के आतंकी एंगल से किया इनकार

By रेनू तिवारी | Apr 17, 2023

हाल ही में बठिंडा मिलिट्री स्टेशन पर अज्ञात नागरिक द्वारा जवानों पर गोली चलाई गयी थी। इस गोलीबारी में सेना के चार जवान शहीद हो गये थे। पुलिस ने शुरूआत में ही साफ कर दिया था कि यह घटना किसी तरह से आतंकी घटना नहीं लग रही हैं। यह आंतरिक मामला हैं। अब इस मामले में अपडेट सामने आयी हैं। बठिंडा पुलिस ने सोमवार को एक सैन्य स्टेशन पर गोलीबारी की घटना के सिलसिले में सेना के एक जवान को गिरफ्तार किया। हालांकि पुलिस ने अभी तक इस खबर की पुष्टि नहीं की है। दोपहर 12 बजे बठिंडा पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी। 

इसे भी पढ़ें: Jagdish Shettar Joins Congress | कांग्रेस में शामिल हुए जगदीश शेट्टार, कहा- 'कर्नाटक बीजेपी बनाई लेकिन अपमानित महसूस किया'

पंजाब के बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में बुधवार तड़के हुई फायरिंग में भारतीय सेना के चार जवान शहीद हो गए। पंजाब पुलिस ने दो अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की, जो कथित तौर पर सफेद कुर्ता पायजामा पहने हुए थे और फायरिंग के समय राइफल और कुल्हाड़ी लेकर चल रहे थे।

इसे भी पढ़ें: Covid Alert: देश में कोरोना वायरस संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 60,313 हुई

बुधवार तड़के बठिंडा सैन्य स्टेशन में ऑफिसर्स मेस के पीछे बैरक के पास सो रहे सेना के चार जवानों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। फायरिंग बुधवार तड़के करीब 4:35 बजे हुई। पुलिस ने गोलीबारी में आतंकी कोण से इनकार किया था। घटना के तुरंत बाद तलाशी अभियान शुरू किया गया। सेना ने एक बयान में गोलीबारी में चार लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है।

प्रमुख खबरें

सपा नेता Azam Khan को Supreme Court और High Court से बड़ी राहत

जामनगर में HADR अभ्यास सहायता सेतु शुरू, Quad की कार्यस्तरीय बैठक भी आयोजित

NDMC दिल्ली के तीन प्रमुख पार्कों में शुरू करेगी पांच प्रकृति कैफे, मिली मंजूरी

मनीला में Quad Summit: वैश्विक तनाव के बीच शांति और स्थिरता की जरूरत, PM Modi ने दिया जोर