Batman को मिला Walk of Fame, ये उपलब्धि हासिल करने वाले पहले सुपरहीरो बने

By एकता | Sep 27, 2024

85 साल के बाद, आखिरकार गोथम सिटी के सुपरहीरो 'बैटमैन' को वो मिल गया, जिसका वो हकदार था। 26 सितंबर को बैटमैन को हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के सर्वोच्च उपलब्धियों में से एक 'वॉक ऑफ फेम' से नवाजा गया। लॉस एंजिल्स के हॉलीवुड में अब बैटमैन के नाम का भी सितारा जड़ गया है। बता दें, बैटमैन हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम पाने वाला पहला सुपरहीरो है। 1939 में, बैटमैन ने डिटेक्टिव कॉमिक्स #27 से डेब्यू किया था। इसके बाद देखते ही देखते बैटमैन दुनिया का सबसे चहेता सुपरहीरो बन गया।

इसे भी पढ़ें: लंदन में रखी गई Citadel: Honey Bunny और Citadel: Diana की स्पेशल स्क्रीनिंग, Priyanka Chopra ने की अटेंड

डीसी कॉमिक्स ने इस खुशख़बरी को साझा करते हुए लिखा, 'बैटमैन ने दुनिया पर अपनी अमिट छाप छोड़ी है - और आज, वह हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम पर अपनी छाप छोड़ रहा है। एक ऐसे किरदार के लिए एक महत्वपूर्ण दिन जिसकी विरासत आठ दशकों तक फैली हुई है और जो दुनिया को न्याय के लिए लड़ने के लिए प्रेरित करती है।'

प्रमुख खबरें

Punjab Cabinet ने High Court के मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया

Akhilesh Yadav ने BJP पर साधा निशाना, बोले- पराए धन को अपना बनाना सत्तारूढ़ दल खूब जानता है

Jharkhand में मंत्री Sudivya Kumar के निधन पर SIR सुनवाई टली, 2 दिन का राजकीय शोक घोषित

Jammu Kashmir में सामान्य स्थिति के दावे पर Tarigami ने उठाए सवाल